Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»श्रीमती सोनिया गांधी ने अपनी सोची-समझी राजनीति:महिला आरक्षण
    Top Story

    श्रीमती सोनिया गांधी ने अपनी सोची-समझी राजनीति:महिला आरक्षण

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 28, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने अपनी सोची-समझी राजनीति के तहत एक बार फिर महिला आरक्षण के मुद्दे को आगे कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस संबंध में पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधेयक को समर्थन देने की पेशकश की है। अब इस राजनीति की गेंद सत्तारूढ़ भाजपा के पाले में है। भाजपा ऐसी पेशकश को लेकर थोड़ा परेशानी में पड़ सकती है, लेकिन भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने संकेत दिए हैं कि सरकार और पार्टी में शीर्ष स्तर पर इस विधेयक को लेकर चर्चा हो रही है और सरकार इस विधेयक को पारित करा सकती है। महिला आरक्षण विधेयक में महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है और यह विधेयक नौ मार्च 2010 में राज्यसभा में पारित भी हो चुका है। अब लोकसभा में भाजपा को पूर्ण बहुमत है तो विधेयक आसानी से पारित किया जा सकता है। भाजपा विधेयक के पक्ष में है और उसने अपने 2014 के चुनाव घोषणा पत्र में इसे कानून बनाने का वादा भी किया था। भाजपा इस विधेयक को भूली अथवा नहीं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी याद ताजा करके इसका कुछ श्रेय अपने खाते में डालने का दांव खेल लिया है। हालांकि लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह यादव व शरद यादव की पार्टियां और इनके नेता महिला आरक्षण के खिलाफ हैं। इनको दलील दी है कि पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण में आरक्षण दिया जाए। वैसे भाजपा और कांग्रेस ही इस विधेयक के खिलाफ कुछ नेता हैं। महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वालों की अब कोई विचारधारा बदली हो तो पता नहीं। क्योंकि काफी समय बीत चुका है। लेकिन, यदि भाजपा सरकार इसे कानून बनाने दे तो उसका महिला वोट बैंक बढ़ेगा ही, साथ ही यह भारतीय राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक पहल भी होगी। आज देश में लगभग पचास प्रतिशत महिला मतदाता हैं। यदि उनमें से आधे वोट भी भाजपा को मिलते हैं तो उसे काफी लाभ होगा। भाजपा महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर देती है। इसी के तहत उसने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया है।

    साथ ही उज्जवल जैसी योजनाओं के प्रचार में लगी है। तीन तलाक पर स्पष्ट रूख अपनाकर मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं का भरोसा जीता है। भाजपा ने पार्टी के अंदर भी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की हैं। यह अलग बात है कि इसकी अनुपालना कहां-कहां कितनी हो रही है? बहरहाल, अभी लोकसभा में एनडीए का पूर्ण बहुमत है और कांग्रेस उसके समर्थन को तैयार है तो महिला आरक्षण विधेयक आसानी से पारित हो सकता है। इसमें यदि कांग्रेस समर्थन न दे तो भी भाजपा विधेयक को पहले कभी भी विधेयक को पारित करा सकती थी तो सवाल है कि भाजपा व सरकार ने इसे आज तक पारित क्यों नहीं करवाया? वस्तुत: महिला आरक्षण का मुद्दा दो दशकों से ज्यादा समय से अटका पड़ा है। हालांकि इस समय कुछ राज्यों ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण दिया हुआ है और इसका असर भी हुआ है। किन्तु संसद और विधानसभाओं में उनको एक तिहाई आरक्षण देने को लेकर हर दल में विरोध के स्वर भी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा भी शायद असमंजस में है। क्योंकि महिला आरक्षण का समर्थन करना और इसे पारित करने में कई सवाल बाधक हैं। कई नेता अपने-अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अब चूंकि सोनिया गांधी ने भाजपा के सामने आरक्षण विधेयक को समर्थन की पेशकश कर दी है तो भाजपा को इस पर कुछ तो सोचना ही होगा। यह आरक्षण मोदी सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। अब देखना है कि सरकार और भाजपा इस चुनौती को किस रूप में लेती है और इसे पारित करने की कितनी इच्छा शक्ति दिखाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृहमंत्री: राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा
    Next Article ‘सौभाग्य’ के उजाले से रोशन होगा बीजेपी का 2019 का भविष्य?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जिस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं वहां 174 मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ : चंपाई सोरेन

    May 16, 2025

    मंईयां योजना के लाभुकों को एक साथ मिलेगी दो माह की राशि

    May 16, 2025

    लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
    • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
    • व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री
    • जिस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं वहां 174 मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ : चंपाई सोरेन
    • मंईयां योजना के लाभुकों को एक साथ मिलेगी दो माह की राशि
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version