Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आप मालिक हैं, हिसाब देने आया हूं : रघुवर
    Top Story

    आप मालिक हैं, हिसाब देने आया हूं : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका/शिकारीपाड़ा/ मारसडगा/पाकुड़/महेशपुर। सीएनटी और एसपीटी एक्ट का सबसे ज्यादा उल्लंघन झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया। गरीब और भोले-भाले आदिवासियों की जमीन को सस्ते में खरीद ली। कई शहरों में सोरेन परिवार की जमीन है। झामुमो द्वारा भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है कि वह आपकी जमीन छीन लेगी। सच्चाई यह है कि पांच सालों में भाजपा सरकार ने किसी भी आदिवासी की जमीन नहीं ली। आप ऐसे लोगों से दूर रहें और गुमराह करने वालों को फिर से चुनाव में सबक सिखायें। संथाल से झामुमो का नामो-निशान मिटा दें, क्योंकि झामुमो मतलब झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन शिकारीपाड़ी, पाकुड़ और महेशपुर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और वह सेवक हैं। इस यात्रा में सेवक अपने मालिक को अपने काम का हिसाब देने आया है।
    खुशहाली की राह पर है झारखंड
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार 2014 में बनी। इसके बाद राज्य में विकास के कार्य प्रारंभ हुए। अब झारखंड खुशहाल और समृद्ध राज्य बनने की ओर अग्रसर है।
    कौशल विकास कर बना रहे हुनरमंद
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वनोत्पाद से जुड़े बांस और अन्य उद्योगों के विकास के लिए कई कदम उठाये गये हैं। गांव की महिलाओं और युवाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। सरकार जल्द बांस कारीगरों को प्रशिक्षण के लिए वियतनाम भेजेगी। संथाल की बहनों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले तीन साल में राज्य के हर घर के कम से कम एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।
    नक्सलवाद अब गिन रहा अंतिम सांसें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 सालों तक कई सरकारें रहीं, लेकिन किसी ने भी नक्सली समस्या का समाधान नहीं ढूंढ़ा। लेकिन 2014 में सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खात्मे का प्रण लिया गया और राज्य सरकार इस प्रण को पूरा करने के बेहद करीब है। अब नक्सली मारे जा रहे हैं या आत्मसमर्पण कर रहे हैं। नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है।
    2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य
    मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार किसानों को कर्ज लेना वाला नहीं, बल्कि कर्ज देने वाला बनाना चाहती है। किसानों की आर्थिक समृद्धि सरकार का लक्ष्य है। किसानों के लिए मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये हर वर्ष दे रही है। किसानों को पहली किस्त मिल चुकी है, जबकि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना के तहत एक से पांच एकड़ भूमि वाले किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रुपये दे रही है। इस तरह केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को हर वर्ष न्यूनतम 11 हजार और अधिकतम 31 हजार रुपये मिलेंगे।

    I have come to calculate: Raghuvar You are the boss
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी का मास्टर स्ट्रोक, पाक शुरू किया दुष्प्रचार
    Next Article सीआरपीएफ कैंप में छिपा हुआ है चतरा पुलिस का वांटेड नक्सली
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रिंस खान और स्थानीय अपराधियों की अब खैर नहीं, झारखंड पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित होगी एसआईटी

      July 25, 2026

      40 हजार की घूस लेते धरे गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

      July 25, 2026

      रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही दिन में कटे 3,539 चालान, सबसे ज्यादा कार्रवाई नो-पार्किंग और बिना हेलमेट पर

      July 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धर्मतला हिंसा मामले में सात एफआईआर, 70 उपद्रवी चिन्हित; होगी कड़ी कार्रवाई : शुभेंदु अधिकारी
      • प्रिंस खान और स्थानीय अपराधियों की अब खैर नहीं, झारखंड पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित होगी एसआईटी
      • 40 हजार की घूस लेते धरे गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
      • रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही दिन में कटे 3,539 चालान, सबसे ज्यादा कार्रवाई नो-पार्किंग और बिना हेलमेट पर
      • पेपर लीक पर प्रधानमंत्री का बयान देर से आया, छात्रों का सरकार से भरोसा उठ चुका : जयराम रमेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version