Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ड्रग्स केस में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार
    Breaking News

    ड्रग्स केस में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। रिया ने खुद भी ड्रग्स लेने की बात कुबूल की है। रिया चक्रवर्ती से मंगलवार को लगातार तीसरे दिन 3 घंटे तक पूछताछ हुई। इसके बाद रिया को गिरफ्तार किया गया। अब रिया चक्रवर्ती को मेडिकल टेस्ट के लिए लाया जाएगा। उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया जाएगा। एनसीबी ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कहा कि ‘भगवान हमारे साथ’ हैं।
    रिया की गिरफ्तारी का औपचारिक ऐलान करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक प्रेस वार्ता भी कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि रिया को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करके एनसीबी उनके रिमांड की मांग भी कर सकती है। रिया से एनसीबी ने रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। सुशांत सिंह राजपूत मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तीनों ने एनसीबी को बताया था कि वह लोग रिया चक्रवर्ती के कहने पर ही ड्रग्स खरीदते थे। इसके बाद एनसीबी ने इन तीनों के सामने बिठाकर रिया से पूछताछ की। बुधवार को इन तीनों और दो ड्रग पेडलर्स को कोर्ट में पेश किया जाना है।
    इसलिए एनसीबी आगे की पूछताछ के लिए चारों को रिमांड पर लेने की जरूरत बताकर अदालत में अर्जी दे सकती है।रिया ने तीन दिन की पूछताछ में कई बॉलीवुड सितारों के भी नाम लिए हैं जो ड्रग्स लेने में शामिल थे। संभवतः वह आने वाले दिनों में उनका सामना भी रिया से कराया जाए। सुशांत सिंह राजपूत मामले में इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय मीडिया को भी ग्लोबल होने की जरूरत: प्रधानमंत्री
    Next Article चीन ने माना अरुणाचल के अगवा पांचों युवक उनके पास
    sonu kumar

      Related Posts

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025

      भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version