झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1027 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 1383 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। झारखंड में एक बार फिर रिकवरी रेट बढ़ने लगा है और नये मरीजों के मुकाबले स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है। वहीं बुधवार को फिर 10 लोगों की मौत हो गयी । बुधवार की रात को जारी नये आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 44862 हो गयी है। जिनमें 29747 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 438 लोगों ने अपनी जान गवाई है। राज्य में अभी 14677 मरीज सक्रिय हैं जिनका इलाज झारखंड के विभिन्न कोविड स्पेशल अस्पतालों में चल रहा है।
बुधवार को मिले  1027 नये संक्रमितों रांची से 253, बोकारो से 49, चतरा से 31, देवघर से 23, धनबाद से 53, दुमका से 13, जमशेदपुर से 228, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 50, गोड्डा से 12, गुमला से 9, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से 19, खूंटी से 25, कोडरमा से 37, लातेहार से 10, लोहरदगा से 16, पाकुड़ से 17, पलामू से 15, रामगढ़ से 63, सहिबगंज से 19, सराईकेला से 41, सिमडेगा से 4 और चाईबासा से 24 मरीज शामिल हैं।
 1383 संक्रमित हुए स्वस्थ
झारखंड में बुधवार तक राज्यभर में कुल 1383 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें बोकारो के 44, चतरा के 11, देवघर के 10, धनबाद के 11, दुमका के छह, पूर्वी सिंहभूम के 275, गिरिडीह के 44, गढ़वा के 32, गुमला के 20, हजारीबाग के 38, जामताड़ा के 33, खूंटी के 15, कोडरमा के 42, लातेहार के 13, पाकुड़ के नौ, पलामू के 21, रामगढ़ के 81, रांची के 512, साहिबगंज के 68, सरायकेला के 36, पश्चिमी सिंहभूम के 43 और सिमडेगा के 19 लोग शामिल हैं।
10 मरीजों की मौत
झारखंड में बुधवार को कोरोना से 10 संक्रमितों की मौत हो गयी। इनमें सात जमशेदपुर,  बोकारो, चतरा और कोडरमा से एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक 438 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। केवल जमशेदपुर में ही अब तक 192 की मौत हो चुकी है। वहीं रांची में अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर बुधवार को राज्य में 1027 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
एक नज़र में झारखंड में कोरोना के हालात
  नए मामलेः 1027
मौत के नए मामलेः 10
 सक्रिय मरीजों की संख्याः 14677
 अब तक स्वस्थः 29747
 कोरोना के कुल मामलेः 44862
 अब तक कुल मौतः 438
 अबतक हुई जांचः 980272
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version