रांची। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने गुरुवार को नव प्रोन्नत 140 हवलदारों को बिल्ला लगा कर सम्मानित किया। रांची जिले में पदस्थापित 140 एसएलसी उत्तीर्ण आरक्षियों का डीआइजी अनूप बिरथरे के आदेश पर आरक्षी से हवलदार की कोटि में प्रोन्नति दी गयी। इसके बाद एसएसपी और सिटी एसपी ने रांची पुलिस लाइन में हवलदार को बिल्ला लगा कर सम्मानित किया। इसके लिए कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मेजर, सार्जेंट मेजर और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा रांची के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version