Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमित शाह कोलकाता पहुंचे, देशभक्ति थीम वाले दुर्गा पंडाल का करेंगे उद्घाटन, बिहार में भी करेंगे अहम बैठकें
    देश

    अमित शाह कोलकाता पहुंचे, देशभक्ति थीम वाले दुर्गा पंडाल का करेंगे उद्घाटन, बिहार में भी करेंगे अहम बैठकें

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह गुरुवार रात कोलकाता पहुंचे। आज वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह उत्तर कोलकाता स्थित संतोष मित्रा स्क्वायर सर्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद सजल घोष द्वारा आयोजित इस पंडाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक देशभक्ति थीम पर सजाया गया है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को समर्पित है।

    पंडाल में पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले और उसके बाद की सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलकियां प्रस्तुत की गई हैं। इसमें ब्रह्मोस मिसाइल और एस-400 सिस्टम जैसे जीवन्त प्रतिरूप प्रदर्शित किए गए हैं, ताकि लोगों के मन में राष्ट्र गौरव और सेना के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो सके। समिति के महासचिव सजल घोष ने कहा, “इस पंडाल का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना है। हमने सेना की बहादुरी को जीवंत करने का प्रयास किया है।”

    कोलकाता प्रवास के दौरान शाह दक्षिण कोलकाता के कालीघाट मंदिर में भी दर्शन करेंगे। इसके बाद वे बिहार रवाना होंगे, जहां वे 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई बैठकों में हिस्सा लेंगे।

    पहले दिन शाह पश्चिम चंपारण के बेतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे की बैठक करेंगे। इससे पहले 18 सितंबर को उन्होंने डेहरी-ऑन-सोन और बेगूसराय क्षेत्रों की समीक्षा बैठकें की थीं। इसके बाद पटना में भाजपा राज्य कार्यालय में उच्च स्तरीय रणनीति बैठक होगी, जिसमें बिहार भाजपा पदाधिकारी, राज्य सचिव और अन्य राज्यों से चुनावी जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जिन्हें हाल ही में बिहार चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, भी इसमें मौजूद रहेंगे।

    दूसरे दिन यानी 27 सितंबर को शाह सरायरंजन में एक क्षेत्रीय बैठक करेंगे और अररिया जिले के फोर्ब्सगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
    Next Article रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी
    shivam kumar

      Related Posts

      अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

      January 6, 2026

      कर्नाटक में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का सिद्धारमैया ने बनाया रिकाॅर्ड

      January 6, 2026

      वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री सुरेश कलमाड़ी का पुणे में निधन

      January 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महात्मा गांधी के रामराज्य के सपनों को साकार करेगा जी राम जी: बाबूलाल मरांडी
      • अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
      • बाबूलाल ने कक्षपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- अनेक अभ्यर्थी पार कर चुके हैं आयु सीमा
      • IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
      • मनरेगा का नाम बदलना गांधी का अपमान: बजट में 34% कटौती को लेकर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version