Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»जेएनयू बलात्कार मामले में अफगान नागरिक को नहीं मिली जमानत
    विशेष

    जेएनयू बलात्कार मामले में अफगान नागरिक को नहीं मिली जमानत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्विविद्यालय की छात्रा से यहां कथित बलात्कार के लिए गिरफ्तार एक अफगान नागरिक को जमानत देने से इनकार कर दिया है और कहा है कि याचिकाकर्ता अफगान नागरिक के न्याय के दायरे से भागने की संभावना है।

    उच्च न्यायालय ने सुलेमान अहमदी की जमानत याचिका खारिज कर दी जो 10 वर्षों से एक शरणार्थी के तौर पर भारत में रह रहा है। अदालत ने सुलेमान की जमानत याचिका उसके खिलाफ आरोपों की गंभीर प्रकृति को देखते हुए और इस आशंका के मद्देनजर खारिज की कि वह महत्वपूर्ण गवाहों को अपने पक्ष में कर सकता है।

    न्यायमूर्ति विनोद गोयल ने मामले में दोषसिद्धि की दशा में सजा की गंभीरता पर गौर किया जो कि आजीवन कारावास तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता अफगान नागरिक के न्याय के दायरे से भागने की संभावना है।

    अदालत ने कहा कि जमानत देने के लिए व्यक्ति के पक्ष में कोई आधार नहीं है क्योंकि मौके पर मौजूद व्यक्तियों सहित गवाह और वे सभी जिसे महिला ने घटना के तत्काल बाद उसके बारे में जानकारी दी थी, उनसे अभी जिरह की जानी बाकी है।

    जमानत याचिका का अभियोजक ने विरोध किया और कहा कि आरोपी एक अफगान नागरिक है और उसे जमानत दिए जाने पर उसके न्याय से भागने की संभावना है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण गवाहों से अभी जिरह की जानी बाकी है जिसमें आरोपी के मित्र भी शामिल हैं। उन मित्रों में से एक ने दो आरोपियों को उस शयनकक्ष में प्रवेश करते देखा था जहां वह अकेली सो रही थी।

    अभियोजन के अनुसार अहमदी और उसके मित्र तवाब अहमद उर्फ सलीम ने 21 वर्षीय जेएनयू छात्रा से दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क क्षेत्रा में इस वर्ष जनवरी में बलात्कार किया था। अदालत ने अहमदी के वकील की यह दलील खारिज कर दी कि महिला के कपड़ों पर मिले शरीर के तरल पदार्थ का मिलान आरोपियों से नहीं हुआ है और इसलिए उसे जमानत दे दी जानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवनियुक्त राज्यपाल सत्यपाल मलिक का हुआ भव्य स्वागत, नीतीश के मंत्रियों ने कहा.
    Next Article केंद्रीय कर्मचारियों के के लिए बड़ी खुशबरी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भाजपा के बड़े गेमप्लान का हिस्सा है नितिन नबीन की नियुक्ति

    December 16, 2025

    देश भर के हवाई अड्डों पर हाहाकार के लिए जिम्मेवार कौन

    December 7, 2025

    पुतिन की भारत यात्रा ने साबित की मोदी की कूटनीतिक ताकत

    December 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
    • मतदाता सूची में गड़बड़ी, बीएलओ और सुपरवाइजर पर लगे आरोप
    • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
    • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
    • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version