रांची। पत्र सूचना कार्यालय, रांची एवं नेहरू युवा केंद्र ने मंगलवार को आकाशवाणी परिसर में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता का आयोजन कर स्वच्छ भारत अभीयान कार्यक्रम 2.0 की उपलब्धियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्वच्छ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक देश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों और घरों की सफाई का आयोजन करना है और जागरूकता पैदा करने के लिए समाज के सभी वर्गों, गैर-सरकारी संगठनों सहित सरकारी संगठनों को शामिल करना है। साथ ही इसका उद्देश्य नागरिकों में अपने आस-पास की जगहों को साफ और कचरा मुक्त रखने को लेकर गर्व की भावना भरना है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची और इसके क्षेत्रीय कार्यालय, गुमला, दुमका, डालटनगंज एवं धनबाद के द्वारा 01 अक्टूबर 2022 से 14 अक्टूबर 2022 तक 12 आउटडोर स्वच्छता के कार्यक्रम चलाये गये हैं। इसी अवधि में इनडोर स्वच्छता कार्यक्रमों की संख्या 10 है। स्वच्छता कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधि, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, स्वयं सेवी संस्थाएं, जिला प्रशासन, स्कूल आदि को शामिल कर चिह्नित जगहों पर स्वच्छता के कार्यक्रम चलाये गये। इस दौरान डस्टबिन, झाड़ू, ग्लव्स, सैनिटाइजर आदि देकर अभीयान में शामिल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम और शहर के विभिन्न स्थानों पर बैनर और स्टैंडी के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छ भारत अ•िायान कार्यक्रम 2.0 की जानकारी दी गयी। केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा अक्टूबर माह में 05 और स्वच्छता कार्यक्रम झारखंड के हजारीबाग, गुमला, गढ़वा, रांची एवं धनबाद जिले में आयोजित किया जायेगा।

नेहरू युवा केंद्र संगठन की राज्य निदेशक हनी सिन्हा ने संगठन की स्वच्छता अ•िायान की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम तीन चरणों में पूरा किया जा रहा है। एनवाइकेएस मुख्यालय के द्वारा राज्य स्तर पर 251 प्रखंडों में 511600 किलो कचरा इकट्ठा करने एवं 253400 युवा स्वयं सेवक जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 अक्टूबर तक इस लक्ष्य के अनुरूप 250000 किलो कचरा इकट्ठा किया गया है और 254000 किलो कचरे का प्रबंधन किया गया है। स्वच्छता के कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जा रहा है, जिससे लोग काफी प्रेरित हो रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों, विरासत स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों पर खास तौर से स्वच्छता अभियान चला कर उन्हें गंदगी से मुक्त किया जा रहा है। 31 अक्टूबर तक संगठन का लक्ष्य सभी जिलों में प्राप्त कर लिया जायेगा।

इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र संगठन के उप निदेशक एसपी सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आकाशवाणी रांची के आरएनयू के प्रभारी एवं उप निदेशक अब्दुल हमीद भी मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version