रांची। प्रवीण प्रभाकर को आरोग्य भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय संयोजक (पर्यावरण आयाम) के पद पर भी मनोनीत किया गया है। लखनऊ में आज सम्पन्न आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय अधिवेशन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित, संगठन सचिव डॉ अशोक वार्ष्णेय, कार्याध्यक्ष डॉ बी. एन. सिंह, महासचिव वैद्य सुनील जोशी, केंद्रीय आयुष सचिव राजीव कोटेजा आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में महामारी की व्यापकता की चिंता किए बगैर आरोग्य भारती ने मैदान में उतरकर जनसेवा का कार्य किया और सरकार तथा प्रशासन का कार्य आसान किया। इसे मैंने करीब से अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत निर्माण अभियान का नेतृत्व आरोग्य भारती कर रही है।
श्री आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और आयुर्वेद को पूरे विश्व में मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले में एक एक चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित करने के लक्ष्य पर सरकार आगे बढ़ रही है। एम्स में सभी पद्धतियों की समन्वित चिकित्सा व्यवस्था पर काम हुआ है। आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध तथा आंकड़ा संग्रहण पर जोर देना होगा।
मनमोहन वैद्य ने कहा कि भारत की विशिष्ट पहचान उसकी अध्यात्मिकता रही है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरोग्य भारती के कार्यों में भी दिखती है। लॉगआॅन को स्वस्थ रखने के साथ साथ भारत के संबंध में भी समझाना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version