रांची। खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए एक और डेस्टिनेशन बन गया है। रांची के मशहूर कावेरी रेस्टोरेंट ने अपना नया ब्रांच खोल दिया है। यहां पर आप परिवार के साथ आकर भेज खाने का लुत्फ उठा सकते है। रविवार को रेस्टोरेंट कावेरी ने पिस्का मोड़ में एक नया ब्रांच का उद्घाटन किया। नीलू भाटिया ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर अश्वनी भाटिया ने कहा कि यहां साउथ इंडियन,इटालियन ,चाइनीस और कई वैरायटी की मिठाइयां और खाने का उच्च क्वालिटी और हाइजेनिक खाना उपलब्ध है। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, कुश भाटिया, कावेरी भाटिया, करण भाटिया, आदि भाटिया, अक्षय भाटिया सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version