Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘द लिगेसी ऑफ महावीर’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में, दी जाएंगी महावीर जैन की शिक्षाएं
    मनोरंजन

    ‘द लिगेसी ऑफ महावीर’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में, दी जाएंगी महावीर जैन की शिक्षाएं

    adminBy adminOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म ‘द लिगेसी ऑफ महावीर’ आध्यात्मिकता, अटूट विश्वास और बीते युग की घटनाओं की एक सिनेमाई यात्रा है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो शानदार महलों के साथ प्राचीन काल की दुनिया की एक झलक प्रस्तुत करता है। इसमें आश्चर्यजनक दृश्य, सम्मोहक कहानी और बेहतरीन अभिनय एक साथ देख सकते हैं। महाभारत फेम वरिष्ठ अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह फिल्म में राज दुर्लभ सिंह का किरदार निभा रहे हैं। करीब एक हज़ार साल पुराने जैन धर्म की शुरूआत बड़े संघर्ष से हुई थी, ट्रेलर में प्रभावशाली संवाद कहानी को असरदार बनाते हैं।

    फ़िल्म के ट्रेलर में एक प्राचीन, भव्य सेटिंग है, जो हमें बहुत पुराने समय में ले जाती है। शाही महलों और वेशभूषा के साथ, सिनेमैटोग्राफी उस युग की भव्यता को दर्शाती है। ट्रेलर में हमें उन प्रमुख किरदारों से परिचित कराया जाता है, जो इस मास्टरपीस यात्रा में दर्शकों के लिए कहानी को प्रस्तुत करेंगे। कुछ अद्भुत क्षणों से लेकर गहन आध्यात्मिक बातों के दृश्यों तक हमें ट्रेलर भावनाओं के एक सफर पर ले जाता है।

    ‘द लिगेसी ऑफ महावीर’ के ट्रेलर में हम वर्धमान सूरी के जीवन परिवर्तन को देखते हैं, क्योंकि वह उच्च ज्ञान प्राप्त करने के लिए दुनिया की सुख-सुविधाओं से दूर होकर आत्म-खोज के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं। प्रभावी संवादों के साथ उनकी यात्रा आकर्षक है, जो ज्ञान और गहरी दार्शनिक शिक्षाओं की ओर इशारा करती है। द लिगेसी ऑफ महावीर सिर्फ़ एक पीरियड या कॉस्ट्यूम ड्रामा से अलग हटकर एक शानदार कहानी को महावीर जैन जी की शिक्षाओं के साथ प्रस्तुत करती है।

    महावीर टॉकीज़ के बैनर तले अभिषेक मालू ने फिल्म का निर्माण किया है और विवेक सुधींद्र कुलश्रेष्ठ प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। प्रदीप पी. जाधव और विवेक अय्यर फिल्म के निर्देशक हैं और प्रशांत बेबर ने पटकथा लिखी है। विवियन रिचर्ड और विपिन पटवा का मनमोहक संगीत है। फिल्म में कैलाश खेर, दिव्य कुमार और जावेद अली की मनमोहक आवाज़ें हैं।

    फ़िल्म के बारे में विवेक सुधींद्र कुलश्रेष्ठ (प्रोजेक्ट हेड) बताते हैं, “फिल्म में ड्रामा के साथ ही जैन धर्म की आध्यात्मिकता और अनुशासित संस्कृति को दर्शक अनुभव कर पाएंगे। फिल्म का संगीत सारेगामा ने जारी किया है और यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सजग रूप से कार्य करें अधिकारी : अर्जुन मुंडा
    Next Article गुमला से भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली नेहरू मुंडा गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मिराय’ की कमाई में गिरावट जारी

      September 18, 2025

      ‘जॉली एलएलबी 3’ में हंसी-ठहाकों से गूंजेगा कोर्टरूम, अक्षय और अरशद आमने-सामने

      September 13, 2025

      ‘बागी 4’ की कमाई में गिरावट जारी, सातवें दिन का कलेक्शन हुआ कम

      September 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version