कहा-चुनाव के बाद हेमंत सरकार ने 2500 रुपये देने का झांसा दिया है
रांची। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 29 प्रस्तावों की स्वीकृति मिली है। इसमें मंईयां सम्मान योजना की राशि में बड़ी वृद्धि की गयी है। इसके तहत अब लाभार्थियों को दिसंबर महीने से 1000 की जगह 2500 रुपये दिये जायेंगे। इस पर असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार धोखेबाजों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पांच साल सत्ता में रहने के बाद अब सरकार चुनाव के बाद गरीबों को पैसे देने की बात कर रही है।

झारखंड की जनता जल्द ही तय करेगी कि उन्हें मोदी की सरकार चाहिए या झामुमो-कांग्रेस की सरकार। हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है ”झारखंड की जेएमएम-कांग्रेस सरकार धोखेबाजों की सरकार है। पांच साल सत्ता भोगने के बाद वे कह रहे हैं कि चुनाव के बाद गरीबों को ₹2500 देंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version