Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की पर गैर कानूनी तरीके से सत्ता कब्जाने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
    दुनिया

    नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की पर गैर कानूनी तरीके से सत्ता कब्जाने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में युवाओं के एक गुट ने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस गुट ने उन पर गैर-संवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी जांच और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। ‘युवा आंदोलन’ से जुड़े रवि किरण हमाल ने बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा।

    पत्र में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री कार्की का पद संभालना देश के संविधान और लोगों के जनादेश का सीधा उल्लंघन है। उन पर राष्ट्र के साथ विश्वासघात करने और स्थापित कानूनी परंपराओं को तोड़ने का प्रमुख दोषी होने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, शिकायत में कहा गया है कि कार्की के मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचारियों और विदेशी डोनर एजेंसियों से अनुचित संबंध रखने वाले लोगों को शामिल किया गया है, जो आंदोलनकारियों के बलिदान का अपमान है।

    युवा समूह ने यह भी आरोप लगाया कि सुशीला सरकार निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रही है, जबकि तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले आपराधिक तत्वों को संरक्षण दे रही है। शिकायत में कार्की पर प्रधान न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजनीतिक संबद्धता के आधार पर न्यायिक नियुक्तियां करके न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने का भी उल्लेख है। ‘जेन-जी’ समूह ने आईजीपी से अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री कार्की को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी तथा सार्वजनिक कानूनी जांच की जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान-अफगानिस्तान व्यापार ठप: संघर्ष विराम के बावजूद भारी नुकसान
    Next Article बांग्लादेश में भूचाल: सेना के 15 अधिकारियों को जेल, मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप
    shivam kumar

      Related Posts

      नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट से भीषण हादसा, 35 लोगों की मौत

      October 22, 2025

      बांग्लादेश में भूचाल: सेना के 15 अधिकारियों को जेल, मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप

      October 22, 2025

      पाकिस्तान-अफगानिस्तान व्यापार ठप: संघर्ष विराम के बावजूद भारी नुकसान

      October 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद
      • घाटशिला उपचुनाव : 14 प्रत्याशी मैदान में, तीन का नामांकन रद्द
      • नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट से भीषण हादसा, 35 लोगों की मौत
      • बांग्लादेश में भूचाल: सेना के 15 अधिकारियों को जेल, मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप
      • नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की पर गैर कानूनी तरीके से सत्ता कब्जाने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version