Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»छठ में रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया डबल
    Top Story

    छठ में रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया डबल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 21, 2025Updated:October 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। छठ पूजा के मद्देनजर रांची से बिहार जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। हटिया-पटना, वंदे भारत, जनशताब्दी समेत कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं और लंबी वेटिंग लिस्ट बनी हुई है। रेलवे की तरफ से छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं, लेकिन यात्रियों की मांग को पूरा करने में ये पर्याप्त नहीं साबित हो रही हैं। 26 अक्टूबर को रांची रेल डिविजन से पटना के लिए करीब आधा दर्जन ट्रेनें चलेंगी, लेकिन सभी में टिकट की किल्लत है। हटिया-पटना ट्रेन के स्लीपर क्लास में 99 वेटिंग, थर्ड एसी में 63 और टूएसी में 26 वेटिंग टिकट हैं। रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के चेयरकार में 58 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 13 वेटिंग है। जनशताब्दी में टूएस क्लास में 200 और चेयरकार में 37 वेटिंग टिकट हैं।

    रांची-पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस के स्लीपर में 71 वेटिंग, थर्ड एसी में 30 और टूएसी में 15 वेटिंग टिकट हैं। रांची-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस के स्लीपर में 57, थर्ड एसी में 43 और टूएसी में 10 वेटिंग हैं। रांची-आरा ट्रेन में स्लीपर क्लास में 118 वेटिंग है, जबकि थर्ड एसी और टूएसी में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे। राउरकेला-जयनगर ट्रेन में स्लीपर क्लास की वेटिंग 142 और थर्ड एसी की 87 है। 25 अक्टूबर को चलने वाली स्पेशल ट्रेन में भी स्लीपर क्लास में 47 और थर्ड एसी में 11 वेटिंग टिकट हैं। टिकट न मिलने की वजह से यात्री अब बस और निजी वाहन से यात्रा करने के विकल्प तलाश रहे हैं। वहीं, रांची-पटना फ्लाइट के किराये में भी भारी वृद्धि हुई है, जो सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना हो गया है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में महागठबंधन की टूटी एकता: 12 सीटों पर महागठबंधन में तकरार, 6 पर कांग्रेस और राजद आमने-सामने
    Next Article धनबाद : 252 वर्ष पुराने ऐतिहासिक काली मंदिर की है अनोखी परम्परा
    shivam kumar

      Related Posts

      भाजपा ने जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाया

      December 5, 2025

      नाली को लेकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने डीसी से की शिकायत

      December 5, 2025

      रांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      December 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सब-इंस्पेक्टर संजीव की हार्ट अटैक से मौत
      • नेपाल में आम चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचीं
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ की कमाई में आई गिरावट
      • आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर अनुमान बढ़ाकर 7.3 फीसदी किया
      • सोना 940 रुपये तक सस्ता, 24K 1.29L के नीचे; चांदी भी 190K के आसपास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version