Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हार्दिक और पाटीदार आंदोलन के नेताओं को फंसाने के लिए बनायी गयी हैं 52 सेक्स सीडी
    राजनीति

    हार्दिक और पाटीदार आंदोलन के नेताओं को फंसाने के लिए बनायी गयी हैं 52 सेक्स सीडी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 16, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गांधीनगर। पाटीदार आरक्षण अांदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल के सहयोगियों ने आज दावा किया कि उन्हें फंसाने के लिए राज्य में सत्तारूढ भाजपा ने उनकी 22 तथा पाटीदार आंदोलन से जुडे अन्य लोगों के 30 समेत कुल मिला कर 52 बनावटी सेक्स सीडी तैयार कराये हैं। हार्दिक के करीबी पास नेता दिनेश बांभणिया ने अन्य नेताओं के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक युवती जल्द ही पास नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करा सकती है और इसके लिए भी एक सौदेबाजी हुई है। भाजपा हार्दिक की हालत भी नारायण साई (दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद स्वयंभू धर्मगुरू आसाराम बापू का बेटा जो स्वयं भी ऐसे ही आरोप में सूरत के जेल में बंद हैं) जैसा करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी के इशारे पर तथा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जानकारी में यह पूरा षडयंत्र पाटीदार आंदोलन को बदनाम करने के लिए रचा गया है। इसमें कई पुलिस अधिकारियों की भी मिलीभगत है। इसके लिए सूरत निवासी पाटीदार युवक विपुल मेदपरा और उद्योगपति विमल पटेल (जिसने हाल में भाजपा में शामिल होने के लिए पास नेता नरेन्द्र पटेल को कथित तौर पर दस लाख रूपये दिये थे) में 40 करोड की सौदेबाजी हुई है। विपुल के घर पर तीन दिनों से पुलिस बिठा दी गयी है और वह गायब है।

    किसी पायल नाम की युवती के साथ ऐसी सौदेबाजी भी हुई है कि वह हार्दिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करायेगी। दिनेश ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सेक्स सीडी बनावटी ढंग से विदेश में बनायी गयी हैं। वह गुजरात में इस मामले में मुकदमा या शिकायत दर्ज कर न्याय की उम्मीद नहीं करते और इसीलिए ऐसा नहीं किया गया है। वह जरूरत पडने पर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे।

    दो दिन में वह और सबूत पेश करेंगे। ज्ञातव्य है कि सोशल मीडिया में हाल में हार्दिकी कुल पांच सेक्स सीडी जारी हुई थी। उन्होंने इसे भाजपा का षडयंत्र बताया था। कांग्रेस ने भी हार्दिक का बचाव किया था जबकि भाजपा ने हार्दिक को इस मामले में अदालत जाकर अपनी मासूमियत साबित करने की चुनौती दी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIND VS SL 1ST TEST : श्रीलंका ने टॉस जीता गेंदबाजी का फैसला,
    Next Article भारत को एशिया-प्रशांत क्षेत्र का केंद्रीय घटक होना चाहिए: अमेरिका
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

    June 11, 2025

    लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

    June 11, 2025

    राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

    June 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
    • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
    • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
    • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
    • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version