Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कुछ देशतोड़क शक्तियां लोगों को कर रहीं गुमराह: रघुवर
    Top Story

    कुछ देशतोड़क शक्तियां लोगों को कर रहीं गुमराह: रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 4, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व है। अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता रही है। कुछ देशतोड़क शक्तियां अभी भी लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति गुमराह होने से बचाना जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें। जनसंपर्क नकारात्मक शक्तियों को परास्त करने का एक उचित और प्रभावकारी माध्यम है। मुख्यमंत्री शनिवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

    सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करें : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि समाज एवं राज्य में हो रहे विशिष्ट कार्यों का प्रचार-प्रसार अवश्य करें। वैसे कार्यों का भी प्रचार-प्रसार करें, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हों। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। जनता से सीधा संपर्क बनायें। बैठक में निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राम लखन प्रसाद गुप्ता, अपर सचिव रमाकांत सिंह, सभी उप सचिव समेत अन्य उपस्थित थे।

    योजनाओं लाभ आम जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता : वर्णवाल
    विभागीय सचिव डॉ सुनील वर्णवाल ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं लाभ आम जनता तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के माध्यम शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी कम हैं, इसलिए एलइडी मोबाइल वैन द्वारा ग्रमीण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता दी जाये। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में एलइडी मोबाइल वैन की संख्या कम है, वहां संख्या बढ़ायी जाये। एलइडी मोबाइल वैन में चलनेवाले आॅडियो विजुअल अब स्थानीय भाषा में भी चलाये जा रहे हैं, जो अच्छी बात है। एक माह में प्रोजेक्ट भवन और नेपाल हाउस की लॉबी में बड़ा डिस्प्ले साइनेज स्क्रीन लगाने को उन्होंने कहा। वर्णवाल ने कहा कि आप सभी सरकारी योजनाओं के संबंध में अखबारों में सक्सेस स्टोरी-आर्टिकल-फीचर राइटिंग का प्रयास करें, जिससे लोगों को योजना से संबंधित पूरी जानकारी मिले।

    अच्छा करनेवाली कहानी सबके सामने लायें : मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपने स्तर पर बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। इनकी सफलता की कहानी समाज में सबके सामने लायें। समाज एवं राज्य हित में अच्छा कार्य करनेवाले लोगों को सम्मान दें। ऐसे लोगों के सम्मान से दूसरों को भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

    एलइडी वैन सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी चले : मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्य के सभी जिलों में एलइडी वैन चलायी जा रही है। एलइडी वैन शहरी क्षेत्रों में नहीं, बल्कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में चलाना सुनिश्चित करें। सीएम ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ऐसा कार्य करे, जिसका अनुकरण दूसरे राज्य भी करें।

    देशतोड़क लोगों को कर रहीं गुमराह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपछता रही कांग्रेस-मधु को कोड़ा क्यों मारा!
    Next Article परिवार की राजनीति बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है झामुमो: भाजपा
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version