Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ का चारदिनी अनुष्ठान शुरू
    ताजा खबरें

    नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ का चारदिनी अनुष्ठान शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 12, 2018Updated:November 14, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। साक्षात भगवान भास्कर की आराधना की चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत रविवार को नहाय-खाय के साथ हो गयी। राजधानी समेत राज्य के अन्य जिलों में भी नदियों-तालाबों पर स्थित घाटों पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी। इस दौरान महिलाएं छठ के पारंपरिक गीत भी गा रही थीं। इधर, शारदा सिन्हा समेत अन्य गायकों के गीत भी भक्ति के रस घोल रहे हैं। इसके बाद अरवा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी को भगवान को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने ग्रहण किया। आस-पड़ोस के लोगों ने भी इस प्रसाद को ग्रहण किया।

    खरना- सोमवार को खरना है। प्रसाद में साठी धान का चावल, गुड़ में मिट्टी के चूल्हे पर पका कर संध्या में सूर्य नारायण को भोग लगाया जाता है। यही प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। इसे लेकर घर-घर में सगे-संबंधियों की भीड़ जुटती है।

    सांध्य अर्घ्य- व्रत के तीसरे दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। इस दिन प्रसाद के रूप में घर-घर में ठेकुआ और चावल के लड्डू बनाये जाते हैं। प्रसाद बनाने के बाद व्रती परिवार के साथ घाट पर जाते हैं। जहां वह डूबते सूर्य को जल और दूध का अर्घ्य देते हैं।

    उदीयमान सूर्य को अर्घ्य- बुधवार को छठ घाटों पर अलौकिक नजारा दिखेगा। व्रत के चौथे दिन यानी कार्तिक शुक्ल की सप्तमी को व्रती एक दिन पहले की गयी प्रक्रिया को अपनाते हुए उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसी के साथ अनुष्ठान खत्म होता है।

    छत और आंगन में भी छठ का बढ़ा क्रेज

    छत-आंगन में महापर्व छठ का क्रेज बढ़ा है। घर एवं अपार्टमेंट की छतों पर लोग सूर्योपासना का पर्व करने में लगे हैं। इस बार भी छत और आंगन में अस्थायी तालाब बनाया जा रहा है। इसमें पूरे परिवार का सहयोग मिलता है। कुछ ने तो प्लास्टिक का टब भी खरीद लिया है। इसमें छठी मइया को अर्घ्य देंगे।

    मंत्री और मेयर ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

    रांची। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और मेयर आशा लकड़ा ने नहाय-खाय के दिन छठ घाटों का निरीक्षण किया। कहा कि राजधानी के छठव्रती घाटों की सफाई को लेकर निश्चिंत रहें। उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। इस क्रम में जेल चौक तालाब, चडरी तालाब, बड़ा तालाब, मधुकम तालाब, सरोवर नगर तालाब, कांके डैम और हटनिया तालाब का जायजा लिया। इन तालाबों में रांची नगर निगम की ओर से साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गयी है। इस दौरान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मनोज कुमार, उप नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

    आज खरना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछठ पूजाः 13 और 14 को रांची में बड़े वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक
    Next Article छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनावः 18 सीटों के लिए मतदान आज
    azad sipahi

      Related Posts

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025

      एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version