Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के दागी आइपीएस अफसरों की सूची मांगी
    Top Story

    झारखंड के दागी आइपीएस अफसरों की सूची मांगी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। झारखंड के दागी आइपीएस अफसरों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी है। इस संबंध में मुख्य सचिव डीके तिवारी को पत्र भेजा गया है। केंद्र ने देश के सभी सीएस को पत्र भेजा है। इसे दागी अफसरों को सेवा से बाहर करने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। इसके पहले भी केंद्र सरकार अखिल भारतीय सेवाओं के करीब डेढ़ सौ अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दे चुकी है। झारखंड में पत्र मिलने के बाद यहां के अधिकारी आइपीएस अधिकारियों की कुंडली खंगालने में जुट गये हैं। सेवानिवृत्त और कार्यरत दोनों तरह के अधिकारियों के बारे में पूरी जानकारी मांगी गयी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि जिनके विरुद्ध निगरानी में मामले दर्ज हैं, उनके संबंध में भी जानकारी दें। साथ ही जिनके विरुद्ध आपराधिक मामले, कोर्ट केस, अनुशासनात्मक कार्रवाई या कोई दूसरी तरह की जांच चल रही है, तो उस संबंध में पूरी जानकारी चाहिए। राज्य बनने के बाद झारखंड कैडर के कई अधिकारी विवाद में आये। आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हुए। अभी भी 18 आइपीएस अधिकारियों के खिलाफ मामले लंबित हैं। झारखंड के मुख्य सचिव को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निदेशक एके सैनी द्वारा पत्र भेजा गया है। यह पत्र 13 नवंबर को झारखंड के सीएस को मिला है।
    आइपीएस अफसरों की कुंडली खंगाल रहा केंद्र
    भारत सरकार अलग-अलग राज्यों में पदस्थापित आइपीएस अधिकारियों की पूरी सूची मंगा रही है। वैसे अधिकारी, जिनके विरुद्ध गंभीर आरोप हैं या आरोप प्रमाणित हो गये हैं, उन्हें सेवा से बाहर किया जा सकता है। इस पत्र के बाद झारखंड के अधिकारियों में तरह-तरह की चर्चा है।
    अलग-अलग एजेंसी से मांगी गयी है रिपोर्ट
    झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो को अलग से पत्र भेजकर मुख्य सचिव कार्यालय ने पूरी जानकारी मांगी है। एसीबी 13 अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर रही है। चार अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में मामला लंबित है। दो अधिकारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी हैं।
    मोदी 2.0 का बड़ा कदम है यह कवायद
    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में नौकरशाही को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जून में ही अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत सभी केंद्रीय विभागों से कहा गया था कि वे अपने यहां के दागी अधिकारियों और कर्मियों की सूची तैयार करें। इसके अलावा नीचे से लेकर ऊपर तक के बाबुओं की कार्यशैली और अन्य आचरणों की तीन महीने पर समीक्षा करें। तय मापदंड पर जो कर्मी खरे नहीं उतरें, उन्हें वीआरएस दे दिया जाये। केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में राज्य सेवाओं के अधिकारियों के कामकाज की गहन समीक्षा की जा रही है।

    List of tainted IPS officers asked for Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के छिटकते वोट समेट गये शाह
    Next Article शिक्षित राज्य का सपना करेंगे साकार : मरांडी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version