राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर शनिवार सुबह पाकिस्तान ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की। इसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी फिलहाल जारी है।
शनिवार सुबह पाकिस्तान सेना ने जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर बसे लाम सेक्टर में भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार के गोले भी दागे। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब दिया। पाकिस्तान की गोलाबारी में भारतीय सेना के दो जवान गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के दौरान हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी ने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य नायक रैंक के जवान का उपचार अभी अस्पताल में जारी है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version