Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बिहार चुनाव में फिर निकला आरक्षण का जिन्न
    Jharkhand Top News

    बिहार चुनाव में फिर निकला आरक्षण का जिन्न

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 1, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले आरक्षण का जिन्न प्रकट हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण देने की वकालत कर जिस राजनीतिक ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल किया है, वह उन्हें चुनावी लाभ तो दिला सकता है, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। भारत में, खास कर हिंदी पट्टी के राज्यों में आरक्षण एक ऐसा राजनीतिक मुद्दा है, जिसकी लहरों पर सवार होकर कई लोग सियासी ऊंचाई तय करने में सफल हो गये या आज भी सफल हो रहे हैं। जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण का मुद्दा मंडल आयोग की सिफारिशों में हालांकि नहीं शामिल था, लेकिन विभिन्न राजनीतिक दल इसे अपने लाभ के लिए उठाते रहे हैं। मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने की कीमत तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को कितनी चुकानी पड़ी थी, यह किसी से छिपी नहीं है। इसके बाद बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव से पहले संघ प्रमुख ने इस मुद्दे पर जो स्टैंड लिया था, वह भाजपा की पराजय का एक कारण बताया गया था। अब नीतीश कुमार ने इस बेहद संवेदनशील मुद्दे को उठा कर चुनावी बिसात पर नयी, लेकिन बड़ी चाल चल दी है, जिसका असर आनेवाले दिनों में देखने को मिल सकता है। इस मुद्दे को लेकर देश में एक नयी बहस शुरू होगी और जाहिर है, इससे विवाद भी पैदा होंगे। चुनावी सफलता के लिए विवादित विषयों का सहारा लेना गलत नहीं है, लेकिन राजनेताओं को इसके संभावित परिणामों पर भी विचार करना चाहिए। नीतीश द्वारा उठाये गये इस मुद्दे के संभावित परिणामों का आकलन करती आजाद सिपाही ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

    बिहार में चल रहे विधानसभा चुनावों का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरे चरण के लिए मतदान तीन दिन बाद तीन नवंबर को होना है। पहले चरण के मतदान के संकतों के आधार पर दावे-प्रतिदावे किये जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच सत्ता में वापसी के लिए जूझ रहे नीतीश कुमार ने आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठा कर एक बड़ा सियासी दांव खेला है। नीतीश ने चंपारण के बगहा में चुनावी सभा के दौरान जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की वकालत कर इस चुनावी गहमागहमी में एक नया मुद्दा उठा दिया है, जिसे उनका मास्टर स्ट्रोक कहा जा सकता है। नीतीश अच्छी तरह जानते हैं कि 1980 के बाद की राजनीति में आरक्षण का मुद्दा बिहार में कितना संवेदनशील हो गया है।
    जनसंख्या के आधार पर आरक्षण का मुद्दा सबसे पहले 1977 में उठा था, जब मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में सत्तासीन हुई थी। देवीलाल और चौधरी चरण सिंह ने इसकी वकालत करते हुए देश में जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण की वकालत की थी। बाद में 1990 में जब विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार ने मंडल आयोग की सिफारिशों के आधार पर देश में आरक्षण की नयी व्यवस्था लागू की, तब इस मुद्दे को एक तरह से भुला दिया गया। लेकिन अब नीतीश ने एक बार फिर इसे छेड़ कर नये विवाद को जन्म दे दिया है।
    नीतीश को इस मुद्दे को उठाने से पहले सोचना चाहिए था कि 130 करोड़ की आबादी वाले देश में, जहां ‘कोस-कोस पर पानी बदले, पांच कोस पर बोली’ की परंपरा है, जहां जातीय जनगणना की रिपोर्ट केवल राजनीतिक मकसद साधने के लिए सार्वजनिक नहीं की जाती, वहां जनसंख्या के आधार पर आरक्षण का प्रावधान हकीकत की धरातल पर उतारना कठिन ही नहीं, बल्कि लगभग असंभव है। इतना ही नहीं, आरक्षण की इस नयी प्रणाली से सामाजिक तौर पर देश कितना कमजोर हो जायेगा, इसकी कल्पना भी उनके जैसे राजनेता को जरूर करनी चाहिए। यदि देश में जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण का प्रावधान लागू कर दिया गया, तो वैसी जातियां, जिनकी जनसंख्या काफी कम है, नुकसान उठाने के लिए अभिशप्त हो जायेंगी, जबकि राजनीति में जातीयता का जहर कुछ अधिक ही घुल जायेगा। इसलिए मंडल आयोग की सिफारिशों में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की सिफारिश नहीं की गयी थी, बल्कि एक सीधा-सपाट फार्मूला सुझाया गया था, ताकि आरक्षण के उद्देश्यों को हासिल किया जा सके। उसके बाद से कई बार जातीय जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठायी गयी, लेकिन अलग-अलग उद्देश्यों के लिए इस मांग पर विचार नहीं किया गया। धीरे-धीरे जातीय जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग ठंडी पड़ गयी। लेकिन अब नीतीश कुमार ने इस मुद्दे को उठा कर चुनावी माहौल को गरम कर दिया है।
    माना जा सकता है कि चुनावी माहौल में विवादित मुद्दों को उठाने का लाभ मिलता है, लेकिन इसके कारण बाद में जो परेशानी झेलनी पड़ती है, वह समाज के लिए काफी महंगी साबित होती है। नीतीश कुमार जैसे गंभीर राजनेता को पता है कि आरक्षण के मुद्दे की संवेदनशीलता कितनी है और इसका चुनावी लाभ कितना उठाया जा सकता है। बिहार में 2015 के विधानसभा चुनावों से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण के प्रावधानों की समीक्षा की बात कह कर बड़ा विवाद पैदा किया था, जिसकी कीमत भाजपा को पराजय से चुकानी पड़ी थी। इस बार नीतीश कुमार ने राजद और लोजपा के जातीय समीकरणों को ध्वस्त करने के लिए यह मुद्दा उठाया है, जिसका दूसरे और तीसरे चरण के चुनावों पर असर पड़ना स्वाभाविक है। नीतीश कुमार का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर बिहार और मध्य बिहार के इलाके में मतदान अभी बाकी है और इन दोनों क्षेत्रों में आरक्षण के लिए सबसे बड़ी लामबंदी देखने को मिलती रही है।
    नीतीश के इस ब्रह्मास्त्र चलाने के बाद अब विपक्ष की ओर से इसकी काट की खोज की जाने लगी है। तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के लिए इसकी काट खोजना आसान नहीं होगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ होते हुए भी पिछड़ों के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए तैयार हो चुके हैं। इसके साथ ही मुस्लिमों की बड़ी आबादी, जो जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग करती रही है, भी उनके साथ जा सकती है। इसका चुनावी लाभ निश्चित रूप से नीतीश को मिलेगा, लेकिन उसके लिए 10 नवंबर तक इंतजार करना होगा।

    Reservation genie again in Bihar election
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरना कोड लागू करने की सिफारिश करेंगे : हेमंत
    Next Article उपचुनाव के परिणाम से मनोबल जरूर गिरेगा : सुदेश महतो
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version