Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»क्राइम»चक्रधरपुर के कमलदेव हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    चक्रधरपुर के कमलदेव हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    मुख्य साजिशकर्ता सतीश की तलाश में चाईबासा पुलिस
    adminBy adminNovember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    चाईबासा। चक्रधरपुर के चर्चित कमलदेव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मंडल साई निवासी गुलजार हुसैन उर्फ पिट्ठू और सिमिदिरी निवासी मतिउर उर्फ रहमान उर्फ दानिश शामिल है। सोमवार शाम चाईबासा पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रस्तुत किया। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि 12 नवंबर को कमलदेव गिरि की हत्या कर दी गयी थी। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। इसके लिए एक 11 सदस्यीय एसआइटी का गठन किया गया था। इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान और जाहिद है, जिन्होंने गुलजार और मतिउर के अलावा अपने चार अन्य साथियों के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया.

    पुराने विवाद का बदला लेने के लिए हुई हत्या
    एसपी ने बताया कि बीते साल सतीश प्रधान और कमलदेव के बीच झड़प हुई थी। इस मामले में दोनों जेल गये थे। उसके बाद से ही सतीश हत्या की साजिश रच रहा था। घटना को अंजाम देने के लिए सतीश ने अपने साथी जाहिद के साथ मिलकर गुलजार और मतिउर को हथियार बनाया और उनसे रेकी करवायी। वहीं घटना को अंजाम देने में दो से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात बतायी जा रही है। एसपी का कहना है कि सतीश की गिरफ्तारी के बाद ही मामला पूरी तरह साफ हो पायेगा।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाघमारा में सीआइएसएफ फायरिंग की जांच शुरू, हो रही है पूछताछ, राज्य सरकार को भेजी जायेगी रिपोर्ट
    Next Article संविदा कर्मी नैयर रिजवी पर घूस मांगने का आरोप, जांच के लिए बाबूलाल ने लिखा सीएम को पत्र
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version