रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को कई आंदोलनकारी मोरहाबादी स्थित (रांची) बापू वाटिका के समीप सत्याग्रह पर बैठे। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि आंदोलनकारियों के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त की जानी चाहिए। साथ ही उनके मान-सम्मान, पहचान, नियोजन, पेंशन सहित 11 सूत्री लंबित मांगों को हेमंत सरकार समर्थन दे। झारखंड आंदोलनकारियों का धैर्य अब खत्म हो रहा है। हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान में अभी तक गंभीरता नहीं दिखलायी है। इससे झारखंड आंदोलनकारियों में तीव्र आक्रोश है। 15 नवंबर तक झारखंड आंदोलनकारियों के मसले पर अगर राज्य सरकार ने ठोस फैसला नहीं लिया, तो राज्य व्यापी आंदोलन होगा। मौके पर राम लखन महतो, इसरार अहमद, प्रफुल्ल, सिमडेगा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर सेनापति, संयोजक गोपाल रवानी, लाल अजय नाथ शाहदेव, सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो समेत कई अन्य आंदोलनकारियों ने भी बात रखी। सत्याग्रह के उपरांत सीएम, झारखंड को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 11 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा।
आंदोलनकारियों के लिए विधानसभा से निकले निदान
राजू महतो के मुताबिक झारखंड के आदिवासी, मूलवासी जनता के साथ झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं को कैबिनेट से हेमंत सरकार पास करे। इसके बाद विधानसभा के विशेष सत्र में झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं पर चर्चा हो और उसे वहां से पास किया जाये। केन्द्रीय