Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राहुल गांधी: गहलोत और पायलट पार्टी के लिए अहम, पार्टी को दोनों की जरूरत
    Breaking News

    राहुल गांधी: गहलोत और पायलट पार्टी के लिए अहम, पार्टी को दोनों की जरूरत

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर । पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गद्दार कहने की घटना को राहुल गांधी ने ज्यादा तवज्जो नहीं देने के संकेत दिए हैं। राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों को साथ लेकर चलने के संकेत दिए हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद कांग्रेस की अंदरूनी सियासत को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। इस बयान को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के आने से पहले ही दोनों नेताओं को साथ लाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी कहा था कि पार्टी को अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों की जरूरत है।

    इंदौर में राहुल गांधी से जब पायलट के गद्दारी करने को लेकर सवाल पूछा तो गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर जाना नहीं चाहता हूं कि किसने क्या कहा? दोनों नेता पार्टी की सम्पत्ति हैं। मैं आपको एक बात की गारंटी दे सकता हूं कि इसका भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं होगा। भारत जोड़ो यात्रा पांच दिसंबर के आस-पास राजस्थान में प्रवेश कर रही है। यात्रा के राजस्थान आने से पहले ही राहुल गांधी ने यह बयान देकर इस बात के संकेत दे दिए हैं कि पार्टी अब इस मुद्दे को तूल नहीं देना चाहती। अब राहुल गांधी की यात्रा तक राजस्थान को लेकर कोई फैसला होने की उम्मीद नहीं है।

    राहुल गांधी के बयान से यह माना जा रहा है कि राजस्थान को लेकर फिलहाल कांग्रेस फैसला नहीं करेगी। फिलहाल पार्टी ने राजस्थान की खींचतान को वेट एंड वॉच मोड पर डाल दिया है। टाइम टेकिंग स्ट्रेटजी के तहत अब इस पर बाद में फैसला होने के आसार हैं। इससे गहलोत और पायलट खेमे की खींचतान जस की तस रहने के आसार बनते दिख रहे हैं।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पायलट ने गद्दारी की, इसलिए मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें कोई स्वीकार नहीं करेगा। उनके पास 10 विधायक भी नहीं हैं। गहलोत ने 25 सितंबर को विधायकों की बगावत को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि 25 सितंबर को जो कुछ हुआ, वह पायलट के कारण हुआ, क्योंकि वे ऐसा व्यवहार करने लगे थे, जैसे दूसरे दिन शपथ लेने वाले हों।

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा करीब 17 दिन तक राजस्थान में रहेगी। गहलोत के पायलट को गद्दार कहकर खुलकर निशाना साधने के बाद यह माना जा रहा था कि यात्रा पर इसका कोई असर होगा और इससे खींचतान बढ़ने के आसार दिख रहे थे। पहले जयराम रमेश ने गहलोत-पायलट दोनों को कांग्रेस के लिए जरूरी बताते हुए सीएम के शब्दों को अप्रत्याशित बताया। अब राहुल गांधी ने भी उसी लाइन पर बयान देकर दोनों नेताओं को साथ रखने की बात कही है। माना जा रहा है कि राजस्थान में राहुल की यात्रा में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को सार्वजनिक रूप से गले मिलवा कर एकता का मैसेज दिया जा सकता है। पिछले विधानसभा चुनावों में भी राहुल गांधी ने दोनों को गले मिलवाकर एकता का मैसेज दिया था।

    जयराम रमेश ने कल कहा था कि राजस्थान के मुद्दे पर मैंने तीन बार बयान दिए हैं। अब चौथी बार दोहरा रहा हूं। गहलोत हमारी पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। सचिन पायलट हमारी पार्टी के युवा, लोकप्रिय और ऊर्जावान नेता हैं। दोनों की हमारी पार्टी को जरूरत हैं। कुछ मतभेद हैं। जो शब्द मुख्यमंत्री की ओर से इस्तेमाल किए गए, जो अप्रत्याशित थे। मुझे भी आश्चर्य हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐसा भारत हो, जिसे कोई बुरी नजर से नहीं देख पाएः डॉ. भागवत
    Next Article गुजरात में आज शाम पांच बजे थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई

      June 21, 2025

      योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है : दीपक प्रकाश

      June 21, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द
      • झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश
      • गोस्सनर कॉलेज में 27 तक 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं छात्र
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version