Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कैबिनेट के फैसले से अयोध्या में शुरू होगा ट्रांसपोर्ट का नया युग
    राजनीति

    कैबिनेट के फैसले से अयोध्या में शुरू होगा ट्रांसपोर्ट का नया युग

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्य। सरयू नदी के जरिए अयोध्या की विकास यात्रा को गति देने के लिए योगी सरकार अब बड़े स्तर पर कार्य करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गंगा और यमुना जैसी प्रमुख नदियों के साथ ही सरयू, चंबल, बेतवा आदि नदियां भी अब प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेंगी। गुरुवार को अयोध्या में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने यूपी इनलैंड वॉटर वे अथॉरिटी के गठन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। आगामी विधानमंडल सत्र के दौरान अथॉरिटी को मंजूरी मिल जाएगी। माना जा रहा है कि अथॉरिटी के गठन के बाद अयोध्या में वॉटर ट्रांसपोर्ट और वॉटर टूरिज्म की अनंत संभावनाएं मूर्तरूप लेती दिखेंगी।

    अयोध्या के विकास में सरयू निभाएंगी बड़ी भूमिका

    योगी सरकार अयोध्या के कायाकल्प की राह पर तेजी के साथ कदम बढ़ा रही है। अयोध्या की विकास यात्रा में अब सरयू नदी पर वॉटर ट्रांसपोर्ट को गति देने का काम भी शुरू होने जा रहा है। अयोध्या को जहां वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में डेवलप किया जा रहा है, वहीं सरयू नदी के किनारे भी तमाम परियोजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं। इन सबके बीच सरयू और इसके तटीय क्षेत्र को पर्यटन और यातायात के केंद्र में लाकर योगी सरकार अवधपुरी के विकास के पूरे ईको सिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

    सरयू किनारे पर्यटन की दृष्टि से हो रहे ये बड़े कार्य

    सरयू नदी पर पहले से ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जलयान भ्रमण का आनंद सुलभ कराने के लिए ”जटायु क्रूज सेवा” संचालित है। इसके अलावा गुप्तार घाट से जानकी घाट तक के विकास और सुंदरीकरण के कार्य हो रहे हैं। वहीं सरयू तट पर स्थित जमथरा में राम अरण्य की की भी तैयारी है, जहां श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास की कथाओं को विभिन्न माध्यमों से सजीव किया जा रहा है। इसके अलावा सरयू के समीप ही माझा जमथरा में 25 एकड़ भूमि पर मंदिर संग्रहालय देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण होगा।

    प्रदेश ये नदियां राष्ट्रीय जलमार्ग के रूप में हैं सूचीबद्ध

    उल्लेखनीय है कि यूपी में पहले से ही नेशनल वॉटरवे वन क्रियाशील है। प्रयागराज से हल्दिया तक लगभग 1600 किलोमीटर से भी लंबे देश के इस सबसे बड़े जल राजमार्ग के जरिए उत्तर प्रदेश आज सीधे सीधे पूर्वी बंदरगाह से जुड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 11 नदियां (गंगा, असि, बेतवा, चंबल, गंडक, सरयू (घाघरा), गोमती, कर्मनाशा, टोंस, वरुणा और यमुना) राष्ट्रीय जलमार्ग जलमार्ग के रूप में सूचिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि यूपी इनलैंड वॉटर वे अथॉरिटी के गठन के बाद इन सभी राष्ट्रीय जलमार्गों का उपयोग शुरू किया जाए, जिससे जल यातायात आधारित रोजगार का सृजन तो होगा ही साथ ही लोगों को सस्ती और सुलभ ट्रैफिक सिस्टम का भी लाभ मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी ने साहिबगंज एसपी नौशाद आलम को समन भेजकर 22 को बुलावा
    Next Article आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभिनयान की मॉनिटरिंग के लिए 15 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version