Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जब हम बंटे तो काशी, अयोध्या और मथुरा में अपमान झेलना पड़ा: योगी आदित्यनाथ
    Jharkhand Top News

    जब हम बंटे तो काशी, अयोध्या और मथुरा में अपमान झेलना पड़ा: योगी आदित्यनाथ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हुसैनाबाद। सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हुसैनाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि झारखंड के अंदर बेटी, रोटी और माटी तीनों की सुरक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में आपका आह्वान करने के लिए मैं आज आपके बीच आया हूं। भाजपा ने घोषणा की है कि झारखंड में महिलाओं, युवाओं और किसानों को सम्मान मिलेगा। 21 लाख गरीबों के मकान बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। बता दें कि पिछले 5 वर्षों के अंदर सरकार ने गरीबों को मिलने वाली योजनाओं और संसाधनों में जो लूट-खसोट की है। वह आश्चर्यजनक है। इनके मंत्री ही नहीं, नौकरों के घर से भी नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। जो पैसे गरीबों के खाते में जाना चाहिए था, वो झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडिया गठबंधन से जुड़े लोगों के घरों में मिल रहे हैं। यह लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का उदाहरण है। नौजवान को नौकरी नहीं मिल रही है, इसलिए वो पलायन कर रहे हैं। किसानों को सम्मान नहीं मिल रहा इसलिए वे आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा का दावा है 23 नवंबर को मतगणना के बाद झारखंड के अंदर कमल खिलेगा। संबोधन के दौरान योगी ने कहा कि यह नया भारत है, यहां विरासत के सम्मान के साथ राज्य का विकास होता है। भाजपा का मतलब ही है विरासत और विकास का संगम। यूपी में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में हाइवे, रेलवे, मेट्रो जैसी योजनाओं के साथ प्रदेश का विकास हो रहा है। इसी तरह यहां भाजपा की सरकार बनने पर झारखंड का भी विकास होगा। आज हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें सुरक्षा,समृद्धि और सुशासन हैं।

    झारखंड की सभी समस्याओं का उपचार केवल एक, बीजेपी की सरकार
    योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भाजपा की सरकार में विकास का मतलब है सड़क, आइटीआइ, रेलवे, मेट्रो और हाइवे जैसी योजनाएं। वहीं, विरासत के लिए काशी में काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में राम मंदिर जैसे उदाहरण हैं। यूपी में 10 करोड़ गरीबों के घर में सरकार ने शौचालय बनवाया, 10 करोड़ गरीबों उज्जवला योजना मिली और गरीबों को मकान दिए गए। ये सभी लाभ जनता को बिना किसी जाति, संप्रदाय या धर्म के आधार पर बांटकर दिया गया है। अगर झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है, तो यहां की जनता को भी इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर झारखंड की सभी समस्याएं खत्म करनी हैं,चाहे वो बांग्लादेशी घुसपैठ हो, लव जिहाद हो या बेटी पर अत्याचार हो। इन सभी समस्याओं का उपचार एक ही है, भाजपा की सरकार। लेकिन यह तभी होगा, जब हम एक रहेंगे। क्योंकि जब हम बंटे थे तो काशी, अयोध्या और मथुरा में अपमान झेलना पड़ा और लाखों हिंदुओं को कटना पड़ा। इसलिए एक रहें, सेफ रहें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवराज चौहान ने किया सवाल, कहा- पहले राष्ट्र, फिर कास्ट, देश को कितना बाटेंगे राहुल गांधी
    Next Article हम पहले चरण की 43 में से 38 सीटें जीतेंगे : सुप्रियो
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version