Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»संपादकीयः राहुल का रास्ता
    विशेष

    संपादकीयः राहुल का रास्ता

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 5, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जब राहुल गांधी ने राजनीति में कदम रखा, तभी से यह संभावित था कि एक दिन वे कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे। और आखिरकार, सोमवार को उनके विधिवत पार्टी अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। इसके पहले पार्टी की कमान सोनिया गांधी के हाथ में रही, लगातार उन्नीस साल। लिहाजा, चुनाव संपन्न कराए जाने के बावजूद इसे परिवार के भीतर पार्टी की सत्ता के हस्तांतरण के रूप में भी देखा जाएगा। यह कोई हैरत की बात नहीं है। कांग्रेस लंबे समय से परिवारवाद की पटरी पर चलती रही है। इसलिए काफी पहले से कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग जब-तब करता आ रहा था। सोनिया गांधी धीरे-धीरे अपनी सक्रियता कम करती गर्इं, और चाहे पार्टी का संचालन हो या चुनाव अभियान, राहुल गांधी की भूमिका बढ़ती गई। ऐसे में स्वाभाविक है कि नौ हजार प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई। सोनिया गांधी भी चुनी गई थीं, पर उनका चुनाव निर्विरोध नहीं हुआ था, उनके मुकाबले जितेंद्र प्रसाद उम्मीदवार थे। सीताराम केसरी को राजेश पायलट की ओर से मिली चुनौती का सामना करना पड़ा था। पर राहुल गांधी के मुकाबले कोई उम्मीदवार नहीं था। यों नियमत: कोई बाधा नहीं थी। कोई भी प्रतिनिधि जिसे दस प्रस्तावकों का समर्थन हासिल हो, उम्मीदवार बन सकता था। पर इस सिरे से उस सिरे तक जब पार्टी में एकमात्र राहुल को ही अध्यक्ष के रूप में देखने की चाहत हो, तो उन्हें निर्विरोध चुन लिया जाना स्वाभाविक है।

    अब सवाल यह है कि इससे कांग्रेस में और देश की राजनीति में क्या कोई फर्क पड़ेगा? एक वक्त था, जब भाजपा को लगता था कि राहुल का मखौल उड़ा कर, या सिर्फ उन पर तंज कस कर उन्हें खारिज किया जा सकता है। कई साल तक राहुल की छवि भी ऐसी रही या बना दी गई थी मानो वे अनिच्छुक राजनेता हैं और उनमें लड़ने-भिड़ने का माद््दा नहीं है। लेकिन अब जिन राहुल ने कांग्रेस की कमान संभाली है उनके बारे में कांग्रेस के पस्त नेताओं से लेकर आलोचकों और विरोधियों तक की राय काफी-कुछ बदल चुकी है। अब राहुल अनिच्छुक नहीं, सधे हुए राजनेता की तरह नजर आ रहे हैं। पहले राहुल के अमेरिका दौरे और अब गुजरात में उनके इस नए रूप से भाजपा परेशान है। लेकिन बढ़ती स्वीकार्यता के बरक्स राहुल गांधी के सामने चुनौतियां भी बड़ी हैं। लगातार एक के बाद एक अपनी चुनावी पराजय देख हताशा झेलते आ रहे कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करना है, पार्टी संगठन में नई जान फूंकनी है। पार्टी के महासचिव के तौर पर राहुल गांधी ने राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और कांग्रेस सेवा दल जैसे पार्टी के वर्ग संगठनों में मनोनयन की परिपाटी बंद कर उनके संचालन और कामकाज को लोकतांत्रिक बनाने की पहल की थी। अब उनके सामने पार्टी के मुख्य संगठन को ऊर्जावान बनाने की कठिन चुनौती है।

      राहुल गांधी युवा हैं और उनके हाथ में पार्टी की बागडोर आने का मतलब पार्टी के नेतृत्व में पीढ़ीगत बदलाव भी है। यह राज्यों में भी और विभिन्न स्तरों पर भी होना चाहिए, और इसी के साथ यह भी उतना ही जरूरी है कि पुराने, अनुभवी नेताओं और नई प्रतिभाओं के बीच संतुलन बने। गुजरात में ऊंट चाहे जिस करवट बैठे, राहुल गांधी ने लोगों के बीच पहुंच बनाने की अपनी क्षमता साबित की है। इसके बाद उनके सामने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को बरकरार रखने और मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ को भाजपा से छीनने की चुनौती होगी। इसके लिए उनके पास बहुत थोड़ा समय है। अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भी बस सोलह महीनों का वक्त है। इस बीच पार्टी संगठन को भी चुस्त-दुरुस्त करना है और नई प्रतिभाएं व नए सहयोगी भी तलाशने हैं। वे क
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओखी तूफान के कारण भाजपा और कांग्रेस की रैलियां रद्द
    Next Article दुनिया मेरे आगेः चाह और राह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

    June 8, 2025

    राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

    June 7, 2025

    बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
    • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
    • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
    • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
    • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version