Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुमकाः धरना पर बैठे पारा शिक्षक की मौत
    Breaking News

    दुमकाः धरना पर बैठे पारा शिक्षक की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 16, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। कल्याण मंत्री डाॅ लुइस मरांडी के हथियापाथर आवास के सामने धरना पर बैठे एक पारा शिक्षक की रविवार अहले सुबह मौत हो गयी। रात में सभी पारा शिक्षक धरना स्थल पर ही सो गये थे। सुबह जब अन्य शिक्षकों ने साथी को जगाया तो पाया कि उनका पूरा शरीर अकड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि पारा शिक्षक की मौत ठंड की वजह से हुई है।

    एंबुलेंस से पहुंचाया हॉस्पिटल
    डॉक्टर्स का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। मृतक पारा शिक्षक की पहचान कंचन दास के रूप में की गई। वे रामगढ़ प्रखंड के भतुड़िया ए पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चीनाडंगाल में पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके एक साथी ने बताया कि हम 5-7 आदमी कल्याण मंत्री के आवास के बाहर सो रहे थे। कंचन बोला वो एक बार घर जायेगा। पर वो घर नहीं गया। सुबह जब सभी नींद से उठे तो उसे जगाया पर वो नहीं उठा। फौरन एंबुलेंस बुलाया और हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    25 लाख रुपये मुआवजे की मांग
    फिलहाल राज्यभर के पारा शिक्षकों की हड़ताल में ये भी शामिल थे और कल्याण मंत्री डाॅ लुइस मरांडी के आवास के सामने धरना पर बैठे थे। दरअसल, राज्य के सभी मंत्री के आवास के बाहर पारा शिक्षकों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। इस घटना के बाद से पारा शिक्षक काफी आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार से 25 लाख रुपए मुआवजा और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।

    मंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ी
    इधर, घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर लुइस मरांडी के घर के बाहर काफी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। वहीं, दुमका शहर में भी जगह, जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।

    पुलिस ने 15 नवंबर को किया था लाठीचार्ज
    राज्य भर के 67000 पारा शिक्षक अपनी सेवा नियमित करने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। 15 नवंबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में स्थापना दिवस समारोह में पारा शिक्षकों ने काला झंडा दिखाया था। इसके बाद पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गई। इसके बाद से पारा शिक्षक सभी मंत्री के आवास के बाहर धरना दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleढुल्लू महतो और राज सिंहा के खिलाफ शिकायत पर सियासत गर्म
    Next Article गोड्डा में अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ राहुल की इंट्री
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version