Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर ने थामा कांग्रेस का हाथ
    Breaking News

    झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर ने थामा कांग्रेस का हाथ

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 29, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    धनबाद। झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। जलेश्वर महतो ने शनिवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से टिकट का आश्वासन मिला है। जानकारों की मानें, तो झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है।

    कांग्रेस में शामिल होने के बाद जलेश्वर महतो ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ढुल्लू ने बाघमारा में माफियाराज कायम कर रखा है। इसके खात्मे के लिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जलेश्वर महतो को राहुल गांधी में नयी ऊर्जा दिख रही है और साथ ही कांग्रेस के भी बदले तेवर उन्हें भा रहे हैं। राहुल गांधी ने जलेश्वर महतो को कांग्रेस में शामिल कराया। इस दौरान राहुल गांधी और जलेश्वर महतो के साथ कांग्रेस नेता निर्मल सिंह, आरपीएन सिंह, राजेश ठाकुर मौजूद थे।

    जलेश्वर महतो के इस फैसले से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड में बड़ा झटका लगा है। महतो झारखंड में नीतीश के खास लोगों में गिने जाते थे। इधर कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि जलेश्वर महतो के शामिल होने से धनबाद क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस का झारखंड में लगातार जनाधार बढ़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपरमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का के गांव चैनपुर आयेंगे थल सेनाध्यक्ष
    Next Article योद्धा तैयार, महायुद्ध का बिगुल फूंक गया साल 2018
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version