Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वर्षों से अटकी नीतियों को रघुवर ने आगे बढ़ाया
    Breaking News

    वर्षों से अटकी नीतियों को रघुवर ने आगे बढ़ाया

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 27, 2018Updated:December 27, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने त्वरित फैसले लेकर वर्षों से अटकी कई नीतियों को अमली जामा पहनाया। नीतियां बनायीं और योजनाओं को आगे बढ़ाया। झारखंड गठन के 16 वर्ष बाद तक स्थानीय नीति और नियोजन नीति अटकी थी। रोजगार के सृजन में परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों की मांग थी कि राज्य की नौकरियों में हिस्सेदारी मिले।

    एक तरह से राज्य में नियुक्तियों के द्वार बंद हो गये थे। शिक्षित बेरोजगारों की फौज लंबी होती जा रही थी। युवाओं में निराशा और हताशा थी। ऐसे में रघुवर दास की सरकार बनते ही स्थानीय नीति बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ा। रायशुमारी हुई। पक्ष-विपक्ष की राय ली गयी। इसके बाद सरकार ने स्थानीय नीति तैयार की। दो साल पहले स्थानीय और नियोजन नीति लागू करने के बाद सरकार ने 2017 को रोजगार वर्ष बनाने की घोषणा की। नियुक्तियां भी शुरू कर दी गयीं।

    सरकार के पास पिछले तीन वर्षों में 16 लाख लोगों को रोजगार का लेखा-जोखा है। राज्य में निवेशकों के माध्यम से एक लाख युवाओं को रोजगार देने की कोशिश की जा रही है। साथ ही सरकार के स्तर पर हजारों लोगों का नियोजन हुआ। सरकार आपके द्वार और योजना बनाओ अभियान ने शासन की साख बढ़ायी है। सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लोगों की पीड़ा सुन रहे हैं। जाति, आय और आवास प्रमाण पत्र लोगों के घर जा कर खुद मुख्यमंत्री बनवा रहे हैं। सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम अब तक चतरा, लातेहार, चाईबासा, गोड्डा और सिमडेगा में आयोजित किया जा चुका है।

    विकास दर में दूसरे स्थान पर पहुंचा राज्य
    झारखंड का विकास दर देश के राज्यों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। देश के टॉप सात राज्यों में शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने दूरदर्शी तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतारा। पंचायत से लेकर महिला सशक्तीकरण के लिए बेहतर पहल हुए। एक रुपये में महिलाओं को जमीन-मकान का निबंधन कराने का ऐतिहासिक फैसला करने वाला पहला राज्य बना। समाज के उपेक्षित वर्ग, आदिवासियों और अनुसूचित जातियों के लिए योजनाएं धरातल पर उतरी।

    योजनाएं नहीं थोप रही है सरकार
    राज्य में योजनाएं खुद लोग बना रहे हैं। सरकार योजनाएं नहीं थोप रही है। योजना बनाओ अभियान को देश भर सरहाना मिली। लोगों की चौपाल सज रही है और योजना बन रही है। मुख्यमंत्री की सजगता का परिणाम है कि राज्य श्रम सुधार में नंबर वन राज्य बन गया है। श्रम के जटिल कानूनों से निजात मिल रही है। कामगारों और निवेशकों के हित के लिए सुधार हुए हैं। न्यूनत मजदूरी 178 से बढ़ा कर 222 कर दी गयी है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 27 से बढ़ कर 68 हो गये हैं। विश्व बैंक की रैंकिंग में झारखंड 29वें से पहले स्थान पर आ गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपारा शिक्षक और शिक्षा मंत्री के बीच हुई वार्ता में नहीं निकला हल
    Next Article झारखंड में पहली बार चार साल रघुवर सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक

      August 23, 2025

      कुख्यात मयंक सिंह अजरबैजान से झारखंड लाया गया, रामगढ़ कोर्ट में किया जाएगा पेश

      August 23, 2025

      हाईवे पर ब्रेकडाउन ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version