Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में शाह ब्रदर्स के रसूख के मायने
    Jharkhand Top News

    झारखंड में शाह ब्रदर्स के रसूख के मायने

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 12, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    20 साल के युवा झारखंड की जब देश-दुनिया में चर्चा होती है, तो इसके गर्भ में छिपे खनिज पदार्थों के अकूत भंडार का जिक्र जरूर होता है। कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट और तांबा से लेकर यूरेनियम तक झारखंड की धरती से निकलता है और यही कारण है कि यह प्रदेश दुनिया भर की कंपनियों की निगाह में हमेशा बना रहता है। खनिजों के यह भंडार राज्य के लिए कभी-कभी अभिशाप भी बनने लगता है। झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती और यहां के मूल निवासियों की संस्कृति को खनिजों की लालच में बेदर्दी से मिटाने का हरसंभव प्रयास किया जाता है। कई कंपनियां झारखंड के हितों को दरकिनार कर केवल मुनाफे के लिए हर किस्म के उपाय करती हैं। अनैतिक तरीकों से खनिजों का अंधाधुंध दोहन कर मुनाफा कमाना उनका एकमात्र उद्देश्य होता है। ऐसी ही एक कंपनी है शाह ब्रदर्स, जिसका मुख्य कार्यालय चाईबासा में है। यह कंपनी हाल के दिनों में सुर्खियों में है, क्योंकि इस पर सारंडा में लौह अयस्क के खनन के दौरान कई खेल करने के आरोप लगे हैं। झारखंड में खनन घोटाले को सामने लानेवाले विधायक सरयू राय के साथ राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तक ने शाह ब्रदर्स द्वारा गड़बड़ी और घोटाला करने का आरोप लगाया है। कहने का मतलब यह है कि शाह ब्रदर्स पिछले 20 साल से झारखंड में खनन के केंद्र में रहने के साथ-साथ चर्चा के केंद्र में भी बनी हुई है। सरकार चाहे किसी की भी हो, यह कंपनी हमेशा अपने लक्ष्य की प्राप्ति में जुटी रही। आखिर क्या है शाह ब्रदर्स और क्यों है इसका इतना रसूख, इन सवालों के जवाब तलाशती आजाद सिपाही ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

    झारखंड के कोल्हान प्रमंडल का मुख्यालय चाईबासा सारंडा के घने जंगलों और लौह अयस्क के लिए पूरी दुनिया में चर्चित है। इसके अलावा नक्सलियों के गढ़ के रूप में भी इसकी पहचान है। झारखंड बनने के बाद नक्सलियों ने इस इलाके को अपना अड्डा बना लिया और बिटिकल सोय में मुठभेड़ के बाद तो यहां नक्सलियों का राज स्थापित हो गया। लेकिन नक्सलियों के अलावा एक और कारण से सारंडा दुनिया की निगाहों में शामिल हुआ और वह कारण था यहां का लौह अयस्क का भंडार। सारंडा में लौह अयस्क के खनन में कई कंपनियां लगी हुई थीं, लेकिन झारखंड बनने के बाद जिस एक कंपनी की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वह है शाह ब्रदर्स। चाईबासा के सदर बाजार में स्थित इस पार्टनरशिप फर्म के कई साझीदार हैं। चाईबासा के यूरोपियन क्वार्टर्स इलाके में रहनेवाले राजकुमार शाह इसके एक साझीदार हैं। कंपनी 1931 के पार्टनरशिप कानून के प्रावधानों के तहत निबंधित है। यही शाह ब्रदर्स कंपनी पिछले 20 साल से झारखंड में लौह अयस्क खनन के क्षेत्र में अपने कारनामों के कारण हमेशा चर्चा में रही है।
    हाल ही में शाह ब्रदर्स का नाम एक बार फिर चर्चा में उस समय आया, जब इस कंपनी द्वारा सरकार के खान विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर चार सौ करोड़ रुपये के लौह अयस्क को बेच देने का आरोप लगाया गया। यह आरोप राज्य में खनन घोटाले को सामने लानेवाले विधायक सरयू राय के साथ राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों, बाबूलाल मरांडी और मधु कोड़ा ने लगाया। सबसे दिलचस्प यह है कि तमाम आरोपों के बावजूद न तो शाह ब्रदर्स की सेहत पर कोई असर पड़ा और न ही सारंडा के इलाके से लौह अयस्क के अवैध खनन पर ही रोक लग सकी है।
    सारंडा के इलाके में लौह अयस्क खनन के कारोबार में कुल 54 कंपनियां लगी हुई हैं। इनमें कुछ कंपनियों के पास अपनी खदान है, तो शाह ब्रदर्स जैसी कंपनियों को खनन कर उनका कारोबार करने के लिए खनन पट्टा मिला हुआ था। इसी साल इन खनन पट्टों को रद्द कर दिया गया। इसके बावजूद इस इलाके में लौह अयस्क का खनन बदस्तूर जारी है। जाहिर है, यह पूरा कारोबार गैर-कानूनी है और खान विभाग की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है।
    शाह ब्रदर्स का खेल यहीं से शुरू होता है। उसका खनन पट्टा रद्द होने के बावजूद वह सारंडा के उन इलाकों में लौह अयस्क का बेरोक-टोक खनन कर रहा है, जहां सरकारी अमला पहुंचने की सोच भी नहीं सकता। सरकारी नियमों को ताक पर रख कर यह काम चल रहा है। खनन कर निकाले गये लौह अयस्क को चोरी-छिपे खुले बाजार में बेच दिया जाता है। जिस तरह धनबाद और हजारीबाग-रामगढ़ के इलाके से कोयले की तस्करी का कारोबार चल रहा है, उसी तरह चाईबासा से हर दिन सैकड़ों ट्रक लौह अयस्क पड़ोसी राज्यों तक जाते हैं। हाल में शाह ब्रदर्स के खिलाफ जो आरोप लगे हैं, उसमें कहा गया है कि कंपनी ने खनन पट्टा रद्द होने के बाद पांच लाख टन से अधिक का लौह अयस्क गलत तरीके से बेच दिया है। आरोप है कि खनन पट्टा रद्द होने के समय कंपनी के पास 3.60 लाख टन लौह अयस्क का स्टॉक बचा हुआ था, लेकिन इसने अपने रसूख के बल पर 5.70 लाख टन लौह अयस्क की बिक्री की अनुमति हासिल कर ली और इस तरह उसने राज्य सरकार को चार सौ करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। इतना ही नहीं, इस कंपनी पर नोवामुंडा के करमपदा इलाके में अनुमति से अधिक जमीन पर खनन करने और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाने का आरोप भी है।
    यहां सवाल यह है कि आखिर शाह ब्रदर्स हर सरकार में अपनी पैठ कैसे बना लेता है। इस कंपनी के पीछे कौन सी ताकत है। इन सवालों का जवाब आसान नहीं है। शाह ब्रदर्स के प्रमोटरों के राजनीतिक कनेक्शन किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसे में अब झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर लोगों की निगाहें हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले एक साल में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के खिलाफ जो सख्त रवैया अख्तियार किया है, उससे यह उम्मीद तो बनती ही है कि शाह ब्रदर्स के खिलाफ भी सरकार कदम उठायेगी। झारखंड के लोगों को इस बात का भी यकीन है कि जिस दिन शाह ब्रदर्स के कारनामों की जांच होगी, कई बड़े चेहरे बेनकाब होंगे और झारखंड के माथे पर लगा ‘भ्रष्ट प्रदेश’ का दाग जरूर साफ होगा।

    Meaning of Shah Brothers' influence in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में सरकारी जमीन की लूट पर कब लगेगी लगाम
    Next Article लालू की जमानत पर अब छह सप्ताह बाद होगी सुनवाई 
    azad sipahi desk

      Related Posts

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version