रांची। रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रिम्स के विकास को लेकर किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने रिम्स द्वारा कोरोना संक्रमितों और अन्य मरीजों के उपचार के लिए किये जा रहे सार्थक प्रयासों के बारे में बताया। वहीं, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने डॉ कामेश्वर प्रसाद को शुभकामना देते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में अच्छे कार्य करते रहें, ताकि राज्य की आन बान और शान कहा जाने वाला रिम्स जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके। राज्यपाल ने कहा कि रिम्स के विकास के लिए वह हर संभव मदद करती रहेंगी।
Previous Articleस्वास्थ्य विभाग के खाली पड़े भवनों के दिन बहुरेंगे
Next Article कनकनी बढ़ी, दो दिन बाद गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड