Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»HC ने राज्य सरकार से पूछा -10 जून को हुई हिंसा की CBI से जांच क्यों नहीं करायी जाये!
    Breaking News

    HC ने राज्य सरकार से पूछा -10 जून को हुई हिंसा की CBI से जांच क्यों नहीं करायी जाये!

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। रांची में 10 जून को हुई हिंसा मामले पर झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि क्यों नहीं इस मामले की सीबीआइ जांच करायी जाये। कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए मौखिक कहा कि प्रतीत होता है कि सरकार का इरादा मामले की सही तरह से जांच करने का नहीं है। रांची हिंसा को लेकर दर्ज कुछ केस सीआइडी तथा कुछ पुलिस अनुसंधान कर रही है। ऐसा कर अनुसंधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, ताकि सीआइडी और पुलिस की रिपोर्ट में कुछ अंतर आ जाये और फिर जांच खत्म हो जाये। या तो पूरे केस की जांच सीआइडी से करायी जानी चाहिए थी या पूरे केस की पुलिस से जांच करानी चाहिए थी, ताकि जांच में कोई विरोधाभास न आ सके। ऐसे में सरकार के रवैये को देखते हुए कोर्ट किसी दूसरी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करा सकती है। कोर्ट ने राज्य के डीजीपी और गृह सचिव को 15 दिसंबर को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होकर जवाब देने के लिए कहा है। कोर्ट ने उनसे पूछा है कि उक्त घटना के बाद रांची के तत्कालीन एसएसपी का ट्रांसफर करने से संबंधित जो फाइल कोर्ट ने मंगायी थी, उसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एसएसपी का ट्रांसफर क्यों किया गया है। डीजीपी और गृह सचिव को इसे स्पष्ट करने को कहा गया है। मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। खंडपीठ ने मौखिक कहा कि सरकार की ओर से जांच के लिए पहले एसआइटी बनायी गयी, फिर जांच सीआइडी को दी गयी, लेकिन सीआइडी भी कुछ नहीं कर पायी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि ह्यूमन राइट कमीशन द्वारा यह निर्देशित है कि जहां कहीं भी घटना में पुलिस की करवाई में कोई घायल या मर जाते हैं, उस घटना की जांच सीआइडी द्वारा करायी जा सकती है। इसी के तहत डेली मार्केट थाना केस सीआइडी को दिया गया। कोर्ट ने मौखिक कहा कि यह कौन सी प्रशासनिक अनिवार्यता थी, जिसके तहत घटना के समय वहां मौजूद रांची के तत्कालीन एसएसपी को स्थानांतरित कर वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleYBN UNIVERSITY के राष्ट्रीय कांफ्रेंस में हुआ शिक्षाविदों का समागम
    Next Article राजस्थान सीमा पर भारत-पाकिस्तान सैनिकों के बीच गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
    azad sipahi

      Related Posts

      मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान

      November 15, 2025

      मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल

      November 15, 2025

      बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      • बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
      • बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version