चौपारण । छतरपुरा निवासी श्याम सुन्दर सिंह के पुत्र प्रभात कुमार का चयन इंडियन आर्मी में होने के उपलक्ष्य में परीजनों ने अपने आवास पर सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य रूप से पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इंडियन आर्मी में चयनित प्रभात कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समान्नित किया । मौके पर जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, हरिश्चन्द्र सिंह, शिव कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा एस.सी. मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, आशीष सिंह, बलभद्र सिंह, रामकुमार सिंह, अरुण सिंह, बीरेंद्र सिंह, विनय सिंह, कलिंदर सिंह, सरेंधर सिंह, सहदेव सिंह सहित कई समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Previous Articleकमाऊ पूत बना कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड
Next Article करणी सेना प्रमुख गोगामेड़ी हत्या से रांची में उबाल

