Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»भेड़ एवं बकरी पालन किसान की आर्थिक समृद्धि में बहुत उपयोगी : जेठानंद व्यास
    स्पोर्ट्स

    भेड़ एवं बकरी पालन किसान की आर्थिक समृद्धि में बहुत उपयोगी : जेठानंद व्यास

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiDecember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग की ओर से भेड़- बकरी पालन के माध्यम से उद्यमिता विकास विषय पर आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि भेड़ एवं बकरी पालन किसान की आर्थिक समृद्धि में बहुत उपयोगी है। बकरी के दूध की पौष्टिकता,भेड़ के ऊन की उपयोगिता और देसी खाद के रूप में मींगणी के महत्व से सभी भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण को ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमिता विकास के लिए उपयोगी बताया।

    कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में भेड़ एवं बकरी पालन किसान की जीवन रेखा है। भेड़- बकरी की उन्नत नस्लों, संतुलित आहार, फ़ार्म प्रबंधन, टीकाकरण एवं बीमारियों की रोकथाम एवं व्यावसायिक इकाई हेतु परियोजना निरूपण की जानकारी प्रशिक्षण प्रतिभागियों को अपना उद्यम स्थापित करने में मददगार होगी। इस अवसर पर डॉ. आशीष कुमार, मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर एवं डॉ. ज्योति यादव, मुख्य वैज्ञानिक, भर्ती और मूल्यांकन बोर्ड, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली विशिष्ट अतिथि थे। डॉ. आशीष कुमार ने ग्रामीण परिवेश से जुड़े उद्यमों पर प्रशिक्षण आयोजित करने की सराहना की तथा इन्हें युवाओं में रोजगार की दृष्टि से लाभकारी बताया। डॉ. ज्योति यादव ने इस प्रशिक्षण में महिला प्रतिभागियों की भागीदारी पर प्रसन्नता जाहिर की एवं इसे ग्रामीण महिलाओं हेतु लाभकारी उद्यम बताया। प्रशिक्षण में कृषि महाविद्यालय बीकानेर के अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. शेखावत ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में बताया। प्रशिक्षण संयोजक डॉ. एन.एस. दहिया ने बताया कि प्रशिक्षण में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के 55 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं जिनमें 12 महिलाएं हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रम्प को दोबारा झटका, कोलोराडो के बाद अमेरिकी राज्य मेन ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अयोग्य ठहराया
    Next Article पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट में ईसाई महिला की नियुक्ति पर संसदीय समिति की आपत्ति
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन

      September 28, 2025

      आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान

      September 28, 2025

      एशिया कप: सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, निसंका का शतक व्यर्थ

      September 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया
      • गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए
      • रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
      • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
      • आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version