-‘अकल बड़ी की भैंस’ के थीम पर आज लोगों में भैंस के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ रही
रांची। एक्वा वर्ल्ड में कार्निवल के पहले दिन गुरुवार को कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की धूम रही। सबसे पहले ड्रॉइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया, जहां बच्चों को पर्यावरण से संबंधित संदेश देने वाला चित्र बनाना था। म्यूजिकल चेयर का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों ने हिस्सा लिया। बेस्ट रिस्ट वॉच कंपटीशन में युवाओं और यूवतियों ने रैंप पर चलकर अपने रिस्ट वॉच की नुमाइश की। चॉकलेट ईटिंग कंपटीशन में बच्चों को कम समय में ज्यादा चॉकलेट खाने की चुनौती थी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। देर शाम ‘ घुंघरू टूट गये’ गीत पर महिलाओं ने रैंप पर चलकर अपने पायल की नुमाइश की।
आज के सेल्फी टाइम का थीम था- ‘ अकल बड़ी की भैंस’। लोगों ने भैंस को पुचकारते, सहलाते हुए साथ सेल्फी भी खींची। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विपुल नायक के दीपांजलि ग्रुप के द्वारा किया गया डांस शो था। इसमें बच्चों ने गीतों पर जबरदस्त नृत्य पेश किया। इसके बाद डीजे वाले बाबू की बारी थी और डीजे ने सभी लोगों को नये पुराने गीतों के मिश्रण से झूमा दिया। शाम का अंतिम कार्यक्रम आउटफिट कंपटीशन था जहां आज का थीम पीला रंग था। बड़ी संख्या में लोग पीले रंग के परिधान में आये थे।
प्रातियोगिता के विजेता
ड्राइंग प्रतियोगिता – हरीश, आकाश ,बिकम मुखर्जी, पलक, साध्वी
म्यूजिकल चेयर – सरफोना, सपना, महेंद्र प्रसाद, फरहान, अंकित, नैंसी, इरफान, ऋषिकेश, अमन, अदिति।
बेस्ट रिस्ट वॉच प्रतियोगिता –
प्रशांत, तनिषा, राजीव
घुंघरू टूट गये – पूजा, अनुराधा, स्नेहा
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतुल शाह देव, डॉक्टर विद्या झा, सत्य प्रकाश चंदेल, अहसन अली, लोकेश, सौरव, आनंद आदि सक्रिय हंै। इवेंट्स का आयोजन सिनेमैटिक के द्वारा किया जा रहा जिसमें मुख्य रूप से अभिषेक, अनुष्का, सौम्या, आकाश, आदित्य, पीयूष, आदित्य, अभिषेक प्रसाद, शिवेश, अश्का सिंह, शगुन, अंशु, सलोनी, सत्यम सक्रिय हैं
कार्निवल का मुख्य प्रायोजक शेल्बी डिवाइन हॉस्पिटल है। सह प्रायोजकों में एथर, मोंगिया, कैल्विन एंड हॉब्स, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, टोरेंट बजाज, फिरायलाल, कश्मीर वस्त्रालय, शॉपर्स मार्ट, न्यू वेव टॉर्क, मिक्स रेडीमिक्स, ट्रेड फ्रेंड्स, एक्वा सॉफ्ट, हॉस्पर, फर्स्ट क्राई, जेरी लैंड, श्रीराम मार्केटिंग सर्विसेस, बालाजी फंस्टेटिक आदि हैं। टीवी चैनल पार्टनर न्यूज 11 भारत है। जबकि इवेंट मैनेजमेंट सिनेमैटिक के द्वारा किया जा रहा है।
29 दिसंबर के कार्यक्रम
11:30- स्लोगन लिखो प्रतियोगिता
12:00 – जैम शो
12:30 – टैलेंट हंट
2:00 – तेरी बिंदिया रे बेस्ट बिंदी प्रतियोगिता
3:00 – जैम शो
3:30 -चिप्स ईटिंग प्रतियोगिता
4:00 – करण जादूगर का मैजिक शो।
5:00 – 16 साल तक के बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता (थीम- स्ट्रीट डांसर)
6:30 – बेस्ट कपल डांस प्रतियोगिता
7:30 – आउटफिट प्रतियोगिता (थीम रेड कलर)
8:30 – लकी ड्रा