रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर फर्जीवाड़ा करने के प्रयास के मामले में रांची पुलिस ने साइबर थाने में एफआइआर दर्ज कर ली है।

साइबर अपराधियों के जरिये आम लोगों से ठगी करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया था। झारखंड के एक नागरिक ने इस ओर पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराया, जिसके बाद रांची पुलिस ने पहले मामले की जांच की और फिर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि साइबर थाने में मामले की एफआइआर दर्ज कर ली गयी है। संबंधित व्यक्ति से फेक आइडी का यूआरएल हासिल किया गया है और उसी के आधार पर टेक्निकल सेल और साइबर क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version