रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व तत्कालीन अंचल अधिकारी हुसैनाबाद पलामू, विपिन कुमार दुबे को निंदन का दंड दिया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। उनके उपर अपने कार्यकाल के दौरान चार आरोप लगे थे। झारखंड पब्लिक लैंड इंक्रोचमेंट हटाने के क्रम में सुनवाई किये बिना आदेश पारित करने का आरोप है।

इसके अलावा अतिक्रमण हटाने के लिए अधिनियम का पूरा पालन नहीं किया गया है, विरोध करने पर एक व्यक्ति पर केस भी किया गया बाद में वापस भी लिया गया। इसके अलावा भी कर्तव्य का पालन नहीं करने, उच्चाधिकारियों साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। पूरे मामले पर उनसे स्पष्टीकरण किया गया। जांच के बाद निंदन दंड देने पर निर्णय लिया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version