रांची। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा अधिकारी सत्यजीत सिंह को झारखंड का प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया है। इससे पूर्व सत्यजीत झारखंड में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी और मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वन विभाग के कई पदों पर अपनी सेवा दी है। जानकारी हो कि सत्यजीत सिंह जमशेदपुर के डीएफओ के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

बता दें कि 30 नवंबर को संजय श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद खाली था। अब वन विभाग ने इस पद पर सत्यजीत सिंह के पदस्थापन को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version