खूंटी। झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार के मार्गदर्शन में मंगलवार को नालसा की ओर से संचालित एनसीडब्ल्यू’ के जरिये विधान से समाधान विषय पर मुरहू प्रखंड में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने कहा कि जब तक महिलाएं जागरूक होकर अपने हक के लिए आगे नहीं बढ़ेंगी, तब तक समाज का विकास संभव नहीं है। आज समाज में ज्यादातर हिंसा महिलाओं के साथ होती है, क्योंकि उन्हें कमजोर समझा जाता है। इसलिए महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा।
उन्हाेंने कहा कि महिलाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं, जिससे आनेवाले पीढ़ी मजबूत हो। रिसोर्स पर्सन रूबी कुमारी और प्रीतिवंती मेरी ने महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और पोक्सो एक्ट के बारे में बताया। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मुरहू में 90 दिवसीय जागरूकता और आउटरीच अभियान कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम लगातार 90 दिनों तक लगातार चलेगा। यह अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य भर में जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियों में तेजी लाना है। इसके तहत झारखंड के सभी गांवो और कस्बों तक कानूनी जागरूकता की पहुंच बनाई जाएगी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।