Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बोकारो में सरकार आपके द्वार अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
    Jharkhand Top News

    बोकारो में सरकार आपके द्वार अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    शत प्रतशित आवेदनों का होगा मिपटारा: हेमंत, 97 योजनाओं का शिलान्यास और 84 योजनाओं का उद्घाटन किया
    adminBy adminOctober 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। हम आपकी योजनाओं को लेकर आपके घर आये हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को उनके भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं उन तक पहुंचे। सरकारी पदाधिकारी आज आपके घर-द्वार पहुंचकर आपकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। शत प्रतिशत आवेदनों का निपटारा होगा यह पदाधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सोमवार को बोकारो में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 145 करोड़ रुपये लागत की 97 योजनाओं का शिलान्यास, 396 करोड़ रुपये की 84 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 20,669 लाभुकों के बीच 34.15 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जनकल्याणकारी योजनाएं एयर कंडीशन कमरों में बैठकर संचालित होती थी, परंतु हमारी सरकार ने आज सभी योजनाओं को आपके द्वार तक लाने का काम कर दिखाया है। कार्यक्रम महज एक महीने का अभियान नहीं, बल्कि आगे भी निरंतर चलने वाला अभियान रहेगा। मुख्यमंत्री ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में उठाये जा रहे कदम से अवगत कराया। युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में उठाये जा रहे कदमऔर किसानों के लिए किये जा रहे काम ल सुखाड़ से निपटने की तैयारी से अवगत कराया। उन्होंने आम जन के लिए शुरू की गयी सर्वजन पेंशन योजना के बारे में लोगों को बताया। इसके अलावा कृषि क्षेत्र, पशुपालन, कुपोषण से निपटने समेत अन्य दिशा में सरकार द्वारा उठाये गये कदम और योजना के बारे में लोगों को बताया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बोकारो में मैं पला बढ़ा हूं। इस शहर के सभी गली-मोहल्ला और सेक्टरों में मैं खेल-कूद कर बड़ा हुआ हूं। आपके प्यार और सहयोग से आज आपका यह बच्चा राज्य के मुख्य सेवक के रूप में आपके बीच खड़ा है। राज्य का मुखिया होने के नाते मैं अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा हूं ,आगे भी करता रहूंगा।
    इस अवसर पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, विधायक लम्बोदर महतो और विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से विभिन्न योजनाओं से आच्छादित 30 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता तीरंदाज खिलाड़ी गोल्डी मिश्रा को मुख्यमंत्री के कर कमलों से सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजभवन में रखा लिफाफा बंद नहीं है, वह तो कब का खुल चुका है: सरयू राय
    Next Article कैश कांड: बेल पर जल्द सुनवाई के लिए राजीव कुमार के अधिवक्ता ने कोर्ट से किया आग्रह
    admin

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version