Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»हम बच्चों को उच्च शिक्षा से पहले अपनी संस्कृति का कराएं ज्ञान
    स्पेशल रिपोर्ट

    हम बच्चों को उच्च शिक्षा से पहले अपनी संस्कृति का कराएं ज्ञान

    कोई श्रद्धा की तरह न बने शिकार, जरूरी है नैतिक शिक्षा का ज्ञान कराना | हमें सीखना होगा बाली द्वीप के हिंदुओं से, जहां दिन में तीन बार होती है पूजा | पहले पड़ोसी भी होते थे परिवार के सदस्य, अब परिवार के लोग भी हो गये पड़ोसी
    adminBy adminNovember 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उपेन्द्र नाथ राय
    आज श्रद्धा की हत्या पर तमाम विचार आ रहे हैं। हत्यारे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हत्या भी जघन्य है। वह कोई असामान्य व्यक्ति ही कर सकता है, लेकिन इस हत्या के पीछे जो बात सामने आ रही है, वह है प्यार के पीछे परिवार का त्याग कर देना, जिससे प्यार किया उसके द्वारा ही शरीर के 35 टुकड़े कर देना। एक-एक टुकड़े को जंगल में फेंक देना। ऐसे दोषी को फांसी की सजा भी कम है।
    वह सजा जो मिले, वह तो न्यायालय की बात है, लेकिन इसके पीछे जो हमें करना चाहिए, उस पर आज ध्यान देने की जरूरत है। वह है बच्चों को बेहतर शिक्षा देने से ज्यादा जरूरी है, अपनी संस्कृति व सभ्यता की शिक्षा देना। उन्हें धर्म परायण बनाना। इसके लिए हम सभी को इंडोनेशिया के द्वीप बाली पर जाना होगा। इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र है, जहां 85 प्रतिशत मुस्लिम हैं। वहां संविधान बनाते समय एक धर्म के एक ईश्वर की ही पूजा का प्राविधान किया गया। ऐसे में बाली में हिन्दू बहुल द्वीप हैं, जहां 85 प्रतिशत से ज्यादा हिंदू हैं, उन सभी के सामने धर्म को बचाए रखने का संकट आ गया। उन सभी ने मिलकर त्रिदेव को माना, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश की मूर्तियां एक में समाहित कर दी गयी। उन्हें मान्यता मिल गयी। आज वहां हर घर में एक मंदिर मिलेगा। उस मंदिर में लोग दिनभर में तीन बार पूजा करते हैं।
    यह बताने का तात्पर्य सिर्फ इतना था कि ऐसे में जब बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति का ज्ञान बचपन से ही कराएंगे तो वे अपने आप सभ्यता में ढल जाएंगे और परिवार को परिवार की परिभाषा बताने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी। वहां आज भी संयुक्त परिवार चल रहा है। स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था, “ अगर युवाओं की उन्नत ऊर्जा को सही दिशा प्रदान कर दी जाय तो राष्ट्र के विकास को नए आयाम मिल सकते हैं।’ हमें वहीं आवश्यकता है, बच्चों को सही दिशा प्रदान करने की।
    वर्तमान में बड़े परिवारों में अधिकाशंत: यही होता है कि लोग बड़े स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाकर अपनी जिम्मेदारी भूल जाते हैं। उनके देखभाल के लिए भी नौकर रख दिये जाते हैं। जिन बच्चों को ममत्व नहीं मिल पाएगा, जिन्हें अपनी संस्कृति का भान नहीं होगा। वे तो आगे चलकर अमेरिकी संस्कृति की ओर ही बढ़ेगे।
    हमें समझना होगा कि बच्चों को अच्छे स्कूल भेजने से पहले जरूरी है कि हम उन्हें अच्छी संस्कृति की शिक्षा दें। हम उन्हें बतायें कि हमारे धर्म का मतलब क्या है। यह जरूरी है कि हम यह बताएं कि विधर्मी होने का मतलब क्या है। हम उन्हें यह बताएं कि परिवार का अर्थ क्या है। हम उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि वे परिवार के आगे प्यार को तवज्जो न दें।
    यह नहीं समझ पाते कि जब आप अपने बच्चों का खुद ख्याल नहीं रख पा रहे हैं तो ऐसे में सैकड़ों बच्चों का वह अध्यापक कैसे ख्याल रख पाएगा। ऐसे में जब तमाम तरह के नियम उन्हें बच्चों पर हाथ उठाने से भी मनाही करते हैं। वह भी अपनी ड्यूटी पूरा किये और चलते बने। बच्चे को संस्कृति की शिक्षा तो दे नहीं सकते।
    हमें याद है, जब छोटे थे तो प्राथमिक विद्यालय से लेकर जूनियर हाइस्कूल तक नैतिक शिक्षा की किताब पढ़ाई जाती थी। आज के जमाने में वह गायब है। सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग यह भी भली भांति जानते हैं कि पहले पड़ोसी भी परिवार के सदस्य हुआ करते थे। अब परिवार के सदस्य भी पड़ोसी हो जा रहे हैं। यदि हमारी शिकायत लेकर कोई घर आ जाता था तो पहले तो घर में डंडा से पिटाई होती थी, फिर उसके बाद कोई सवाल पूछता था। बच्चे भी हमेशा पिटाई के लिए तैयार रहते थे। अब तो अपने ही बच्चों को डांट देने पर डर बना रहता है, कहीं वह गलत कदम न उठा ले। यह सब कारण है, हम उसे बालपन से ही सिर्फ स्कूल के भरोसे छोड़ देते हैं।
    इस अर्थ के जमाने में लोग संस्कृति की बात करना भी व्यर्थ समझते हैं। जब कोई अनहोनी हो जाती है, तब हमें अपनी संस्कृति के शिक्षा की याद आती है। इससे पहले हम बच्चों को भी सिर्फ पैसा कमाने की ओर ही उन्मुख करते हैं। उसे पैसे के महत्व को बताते हैं। इसका दुष्प्रभाव सिर्फ श्रद्धा हत्याकांड जैसी निर्ममता तक ही सीमित नहीं रह जाता। कई कारणों में एक कारण अपनी संस्कृति के ह्वास का ही है, जो हार्ट अटैक, छोटी उम्र में ही ब्लड प्रेशर जैसे रोग उत्पन्न हो रहे हैं। इसका कारण है, हममें सहनशक्ति न के बराबर रह गयी है। किसी काम में कोई घाटा हुआ नहीं कि नर्वस सिस्टम ही फेल हो जाता है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएमएस धोनी ने बच्चों के बीच बांटा अपनी अकैडमी का बल्ला
    Next Article भाग्यशाली हैं हम जो भगवान बिरसा की भूमि में जन्म लिया, अब भी राज्य गठन के उद्देश्य को समझने की जरूरत: सुदेश महतो
    admin

      Related Posts

      अनुचित है संविधान की प्रस्तावना में संशोधन के सुझाव पर हंगामा

      June 29, 2025

      बिहार में इंडिया ब्लॉक के सामने दावों का बड़ा अवरोध

      June 28, 2025

      चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव का बड़ा संदेश

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version