Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नीतीश पर ओवैसी का पलटवार, कहा- प्रशासन सुधारने की बजाय नीतीश कुमार पुराना कैसेट दोहरा रहे हैं
    देश

    नीतीश पर ओवैसी का पलटवार, कहा- प्रशासन सुधारने की बजाय नीतीश कुमार पुराना कैसेट दोहरा रहे हैं

    adminBy adminApril 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से भाजपा का एजेंट बताये जाने को लेकर असदुद्दीन औवेसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार किया है। गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि जुलूस के नाम पर हिन्दुत्ववादी ऑर्गेनाइजेशन ने फसाद फैलाया और प्रशासन उन्हें रोकने में नाकाम रहा। प्रशासन को ठीक करने के बजाय नीतीश कुमार वही पुराना कैसेट दोहरा रहे हैं कि हम भाजपा के एजेंट हैं।

    औवेसी ने 2002 के गुजरात दंगों की याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि उस समय नीतीश कुमार रेल मंत्री थे। आप भाजपा के साथ रहे। आप भाजपा के साथ सत्ता में रहकर बिहार के मुख्यमंत्री बने। फिर नरेन्द्र मोदी के साथ आप मिल गए और फिर से मुख्यमंत्री बने। बिहार में जिसने भाजपा को मजबूत किया, जिसने भाजपा की जड़ें मजबूत की, वह हम पर इल्जाम लगा रहा है। ये क्या, नीतीश कुमार लगता है कि नोटरी एजेंट है।

    उपमुख्यमंत्री तेजस्वी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा आप आपके भतीजे को लेकर उस मदरसा अजीजिया पर जाइये और मुआवजे का ऐलान कीजिये। जो भी आरोपी पुलिस वाले हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करिये।

    उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सांप्रदायिक हिंसा को रोक पाने में विफलता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में हिंसा कराई गई। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर कि दंगा से भाजपा और जदयू दोनों को फायदा होता है, पर नीतीश कुमार ने कहा था कि केंद्र में जो सत्तारूढ़ दल है, वो (ओवैसी) उनके ही एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों के बड़ी संख्या में सांसद हैं, उनसे अधिक खबरें असदुद्दीन ओवैसी की छपती हैं। (वह) कहां के रहने वाले हैं और कहां समाचार छपता है। उनका यहां कुछ है क्या। जब हम एनडीए से अलग हुए थे तो उस वक्त ओवैसी हमसे मिलना चाहते थे। हमने मना कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा मंत्री के निधन का समाचार अत्यन्त दु:खद और पीड़ादायक : राज्यपाल
    Next Article लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
    admin

      Related Posts

      सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट

      December 31, 2025

      मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत

      December 31, 2025

      रेलवे ने चमोली घटना को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण

      December 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस को भ्रष्टाचार रुकने से परेशानी : आदित्य साहू
      • सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट
      • गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील
      • मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत
      • रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version