Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश ओडिशा और झारखंड का करेंगे दौरा
    Breaking News

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश ओडिशा और झारखंड का करेंगे दौरा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। लोकसभा-2024 की तैयारी को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर से जोर-आजमाईश कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री भी लगातार विपक्षी एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से नेताओं के साथ मेलजोल बढ़ा रहे हैं। इसकी कड़ी बिहार के सीएम शुक्रवार को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात करने जा सकते हैं।

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात कर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले नीतीश कुमार दिल्ली में तीन दलों के नेताओं से मुलाकात की थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम केजरीवाल और फिर वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और डी राजा से मुलाकात की थी और 2024 की तैयारी के मद्देनजर रणनीति को पुख्ता किया था।

    नीतीश कुमार के झारखंड दौरे से पहले मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी और कई मुद्दों पर चर्चा की। वैसे जहां-जहां नीतीश जा रहे हैं, ललन सिंह भी उनके साथ रहते हैं। फिर चाहे नीतीश का दिल्ली दौरा रहा हो, या फिर बंगाल और उ.प्र. दौरा। इसके साथ नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी दौरे पर साथ नजर आते हैं। सीएम नीतीश बंगाल के सीएम ममता बनर्जी और उ.प्र. के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की है।

    बीते दिनों पत्रकारों से बातचीत में नीतीश ने कहा था कि कर्नाटक चुनाव के बाद कभी भी विपक्षी दलों की बड़ी बैठक पटना में हो सकती है। क्योंकि, ममता बनर्जी ने न ये अपील की थी कि विपक्षी दलों की पहली बैठक वहीं हो जहां से जेपी का आंदोलन शुरू हुआ था। नीतीश ने भी इशारों-इशारों में पटना में बैठक पर सहमति जताई है। ऐसे में देखना होगा कि नीतीश कुमार जिस तरह विपक्षी दलों के नेताओं से मैराथन बैठक कर रहे हैं। इनका असर विपक्षी एकता पर कितना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना से ‘गो फर्स्ट’ की सभी फ्लाइट्स तीन दिनों के लिए रद्द, यात्रियों का हंगामा
    Next Article ग्राउंडेड 25 विमानों को फिर परिचालन में लाने की तैयारी कर रही स्पाइसजेट
    azad sipahi

      Related Posts

      छेड़ने वालों को मांद में घुसकर मारता है नया भारत: योगी आदित्यनाथ

      May 8, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर का पूर्व रक्षामंत्री शरद पवार ने समर्थन किया

      May 7, 2025

      बिहार के पांच जिलाें में कल शाम सात बजे हाेगा मॉक ड्रिल

      May 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      • पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
      • सर्वदलीय बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, विपक्ष ने कहा, हम सरकार के साथ हैं
      • 800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version