Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»स्थिति नहीं बदली तो संथाल में आदिवासी नहीं रह जायेंगे: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    स्थिति नहीं बदली तो संथाल में आदिवासी नहीं रह जायेंगे: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2024Updated:September 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकुड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य सरकार पर बरसे
    -पार्टी की जन आक्रोश रैली में हुए शामिल
    पाकुड़ (आजाद सिपाही)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस प्रकार से संथाल परगना से लेकर पूरे झारखंड में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है, वह अलार्मिंग सिचुएशन है। हालत यह है कि संथाल में आदिवासियों की 44 से घट कर 28 फीसदी आबादी हो गयी है। अगर यही रफ्तार रही, तो एक दिन ऐसा भी आयेगा कि संथाल परगना में आदिवासी नहीं रह जायेंगे। हालत यह होगी कि यहां संथाली-पहाड़िया ही नहीं रह जायेंगे, जिसके नाम से यह संथाल परगना बनाया गया। बाबूलाल शुक्रवार को पाकुड़ में पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली में बोल रहे थे।

    सरकार आबादी घटने पर कुछ नहीं बोल रही:
    बाबूलाल ने कहा कि आदिवासियों की आखिर लगातार आबादी घटने का क्या कारण है। इसकी जांच होनी चाहिए। सरकार इस मुद्दे पर कुछ नही बोलना चाहती है और ना ही सरकार इसकी चिंता करती है। इस मामले को लेकर हाइकोर्ट में भी केस चल रहा है। भारत सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दिया है, जिसमें भारत सरकार ने भी माना है कि संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी कम हुई है। क्षेत्र में आदिवासियों की 16 फीसदी आबादी कम हुई है। क्योंकि बंगाल और बांग्लादेश से बड़ी तादाद में घुसपैठ हुई है। प्रदेश की सरकार इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है। हमने कहा कि जांच होनी चाहिए। जांच होगी तो पता चलेगा कि बाहर से बांग्लादेश से आकर घुसपैठ की गयी है।

    हेमंत सरकार में गुंडों-बदमाशों की चलती है:
    बाबूलाल ने कहा कि पाकुड़ में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आये तो उन्हें गोपीनाथपुर गांव इसलिए जाने नहीं दिया कि उन्हें सुरक्षा नहीं दे पायेंगे। इससे साफ समझ में आ रहा है कि यहां गुंडों-बदमाशों की कितना चलती है। उन्होंने कहा कि तारानगर गांव में हिंदू परिवार पर हमला हुआ और कई लोग गांव छोड़ कर भाग गये और आज तक वापस नहीं लौटे हैं। आज राज्य को हेमंत सरकार ने खुद अशांत कर रखा है और यदि कोई इस सरकार के विरुद्ध आवाज उठाता है, तो उस पर तरह-तरह के केस दर्ज किये जा रहे हैं।

    झामुमो-कांग्रेस के लोग परिवार और पैसे के लिए काम करते हैं
    भाजापा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में आदिवासियों को लेकर लोग राजनीति करते हैं। झामुमो और कंग्रेस के लोग बस अपने परिवार के लिए काम करते हैं। पैसे के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि याद करें, हमने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी, तो अलग राज्य देंगे। 1998-99 में देश में वाजपेयी जी के नेतृत्व में सरकार बनी, तो 15 नवंबर 2000 को अलग झारखंड राज्य बना। भाजपा जो कहती है, वह करती है। कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन अलग राज्य और आदिवासियों के हितों के लिए कुछ नहीं किया। दरअसल उनको यहां के लोगों की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है। वो सिर्फ वोट के लिए राजनीति करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतुष्टीकरण और वोट बैंक के चश्मे को उतार कर झामुमो देखे तो घुसपैठ साफ दिखेगा : प्रतुल शाहदेव
    Next Article भाजपा के पास मुद्दा नहीं रह गया इसलिए कम्युनल डेमोग्राफी की बात कर रहे: सुप्रियो भट्टाचार्य
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version