Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बच्चों का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता : रघुवर दास
    Breaking News

    बच्चों का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता : रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 29, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की आफिशियल वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। बच्चों का सर्वांगीण विकास ही सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में सभी वर्ग के बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य में बाल संरक्षण आयोग का गठन किया गया है। पिछले 4 वर्षों से झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग राज्य सरकार के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर बच्चों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

    सुदूरवर्ती ग्रामीण भी कर सकते हैं शिकायत
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग का अपना वेबसाइट पोर्टल होने से राज्य के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में रहनेवाले लोग भी बच्चों के अधिकारों से संबंधित शिकायत आयोग के समक्ष रख सकेंगे। वेबसाइट सरकार, आयोग एवं समाज के बीच एक सेतु का कार्य करेगी। वेबसाइट पोर्टल के माध्यम से लोग बच्चों के अधिकारों से संबंधित शिकायत सीधे आॅनलाइन आयोग तक रख पायेंगे। आयोग में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान किया जा सकेगा। साथ ही साथ राज्य सरकार के पास आयोग के कार्यों का फीडबैक भी मिल सकेगा।

    राज्य से पलायन रोकना मुख्य उद्देश्य
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बाल संरक्षण आयोग का गठन करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि राज्य से पलायन पूर्ण रूप से रूके। उन्होंने कहा कि झारखंड में ट्रैफिकिंग की समस्या बहुत बड़ी चुनौती है। रोजगार की तलाश में कम उम्र में ही बच्चे झारखंड से पलायन कर दूसरे राज्यों में चले जाते हैं। राज्य सरकार हर हाल में पलायन रोकने के लिए कार्य कर रही है। बाल संरक्षण आयोग भी प्रतिबद्धता के साथ राज्य के सभी जिलों में आपसी समन्वय स्थापित कर पलायन रोकने का कार्य कर रहा है। हम सबों को ट्रैफिकिंग के खिलाफ और तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है।

    बच्चों को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ें : रघुवर दास ने कहा कि ट्रैफिकिंग से रेस्क्यू कर जो बच्चे झारखंड लाये जाते हैं, उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने आयोग को निर्देशित किया कि वैसे सभी बच्चों की लिस्ट बनाकर सौंपें, जो रेस्क्यू कर आये हैं और रोजगार की तलाश में हैं। जो बच्चे आगे पढ़ना चाहते हैं, उन्हें भी राज्य सरकार शिक्षित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल संरक्षण आयोग रेस्क्यू से वापस आयी 16 से 18 वर्ष की उम्र की लड़कियों को कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने पर अधिक जोर दे।

    राज्य से गरीबी समूल नष्ट करना लक्ष्य
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से गरीबी को समूल नष्ट करना सरकार का लक्ष्य है। राज्य में व्याप्त गरीबी तभी समूल नष्ट होगी, जब विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं एवं एनजीओ राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर गरीबी उन्मूलन हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक संस्थाएं सामाजिक विकास की आत्मा होती हैं। बच्चों के विकास के लिए आप निरंतर कार्य करते रहें सरकार आपके साथ है। मौके पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर और अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार वर्षों में कृषि विकास दर में 19 प्रतिशत की वृद्धि: रणधीर
    Next Article बीसीसीएल के अभियंता गौरव को घूस लेते सीबीआइ ने पकड़ा
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version