भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप के समीप बुधवार के अहले सुबह एक यात्री बस और हाईवा के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में चालक और उपचालक सहित लगभग आठ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्री बस खगड़िया की ओर से नवगछिया की तरफ जा रही थी। जबकि हाईवा नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रहा थी। दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। आमने-सामने की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। घटना के बस में सवार…
Author: admin
रांची। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ में गर्मी का असर बरकरार है। जहां एक ओर राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखा जा रहा है, तो वहीं कुछ जिलों में अब भी पारा 40 के पार है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पिछले 24 घंटे के दौरान पलामू का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। गढ़वा का 41 डिग्री, वहीं लातेहार और सरायकेला-खरसावां का तापमान 39 डिग्री तक रहा। इसी दौरान सबसे अधिक बारिश साहिबगंज में 113 मिमी रिकॉर्ड की गयी। दुमका में 90 और गोड्डा में 72 डिग्री तक दर्ज…
विशेष वोट का अपमान कर खुद अपमानित हुए हैं जयंत सिन्हा 10 वर्ष के छोटे से राजनीतिक करियर में अक्सर विवादों में घिरते रहे जयंत हजारीबाग के निवर्तमान सांसद और भाजपा के सबसे शिक्षित नेताओं में से एक जयंत सिन्हा एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं। उन्होंने 20 मई को संपन्न चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया और इस तरह लोकतांत्रिक देश एक वोट से वंचित रह गया। जयंत सिन्हा का वोट नहीं देना वास्तव में उनके द्वारा भारतीय लोकतंत्र की पीठ में छुरा घोंपने के समान है। इतना ही नहीं, उन्होंने उस भाजपा का भी…
-फुसरो और कतरास में सुदेश महतो ने की पदयात्रा, उमड़ी भीड़ रांची। जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड में साढ़े चार साल के कार्यकाल में सिर्फ नीतियों पर राजनीति की है। इससे युवा वर्ग के सपने कुचले गये हैं। युवा सपनों का सौदा नहीं होने देंगे। झारखंड का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार ही इस सरकार की पहचान है। इन्होंने झारखंड की अस्मिता और छवि को धूमिल किया है। यह सरकार स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने में विफल रही है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र…
बोकारो। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत तय है। अब तक के पांच चरणों के चुनाव में भाजपा 400 के आंकड़े के नजदीक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़ता ही जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी दलों को कोई बहुमत नहीं मिलने वाला है। तीसरी बार भी नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। हिमंत विस्व सरमा बुधवार को बोकारो के चंदनक्यारी में ढुल्लू महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…
-भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क रांची। सुखदेव नगर मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में ओझा मार्केट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की जीत को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें विधायक सीपी सिंह, सत्यनारायण सिंह भी शामिल हुए। सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार में कांग्रेस, झामुमो और राजद एक साथ भ्रष्टाचार में लिप्त है। झारखंड के जल, जंगल, जमीन, बालू, पत्थर सब इन्होंने लूट लिया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल ने कहा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अब चंपाई सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। घुसपैठियों पर लगाम…
बाइक रैली में शामिल हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में महानगर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बाइक रैली में शिरकत की। संजय सेठ के लिए लोगों से समर्थन मांगा। बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा के प्रतिभा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष रोमित नारायण के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गयी। इसमें संजय सेठ, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, विनय जयसवाल, केके गुप्ता भी उपस्थित रहे। तेजस्वी सूर्य ने कहा कि झारखंड की सरकार युवा विरोधी है। वर्तमान सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। सरकार ने…
-पांच चरणों के चुनाव में देश में मोदी सरकार पक्की : नरेन्द्र मोदी बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बस्ती में तीन लोकसभा क्षेत्रों बस्ती, संतकबीरनगर और डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों ने हम पर भरोसा किया है। इसलिए मैं आपके भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस और सपा को आरक्षण विरोधी बताया और पांच चरणों में ही मोदी सरकार बनने का दावा किया। उप्र में सपा सरकार के गुण्डाराज का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा…
पटना। भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए जाने पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें इससे क्या, यह उनकी पार्टी का मामला है । हमें तो लगता है कि उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए भाजपा साजिश कर रही है या फिर भाजपा इस तरह की दिखावटी कार्रवाई कर रही हो। चिराग पासवान के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान को हार की सबसे पहले मुबारकबाद। जो हमारे पास इनफॉरमेशन आ रही है, उसके हिसाब से चिराग पासवान अच्छे मार्जिन से हार रहे हैं। इसमें भाजपा…
नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी अब उनकी व्यक्तिगत छवि धूमिल करने के लिए बड़े स्तर पर लगी हुई है लेकिन वे स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही हैं और इंसाफ मिलने तक लड़ती रहेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में मारपीट और बदसलूकी के मामले में स्वाति पर लगातार आम आदमी पार्टी निशाना साध रही है। स्वाति लगातार सोशल मीडिया पर इन आरोपों का खंडन कर रही हैं। आज भी उन्होंने बताया कि पार्टी के एक बड़े नेता ने उन्हें फोन कर बताया है कि कैसे उनके खिलाफ पार्टी नेताओं को फोटो लीक…
पटना (बिहार)। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निष्कासित कर दिया है। पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल लोकसभा सीट से सिंबल दिया था, जिसे बाद में पवन सिंह ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मिलकर सिंबल वापस कर दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर एनडीए के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। भाजपा के पत्र में कहा गया है कि पवन सिंह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं और वे लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उनका यह कार्य दल विरोधी…