-रक्षा मंत्री ने बोकारो में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित बोकारो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि झारखंड में अकूत खनिज संपदा है। झामुमो के आने के बाद झारखंड भ्रष्टाचार में डूब गया। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं। बड़ी संख्या में दलित रहते हैं। यहां पर बाबूलाल मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री रह चुके हैं। रघुवर दास मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन हमारे देश और झारखंड का कोई व्यक्ति नहीं कह सकता कि हमारे तीनों मुख्यमंत्री के दामन पर कोई दाग लगा। झारखंड में गठबंधन की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार…
Author: admin
जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से महासभा का आयोजन किया गया था। सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह चुनावी सभा है। एक से एक क्रांतिकारी शामिल हैं। केंद्र ने साजिश की, लेकिन केजरीवाल जनता के बीच हैं। चुनाव से पहले बीजेपी ने षड्यंत्र किया, ताकि वे (हेमंत सोरेन) चुनाव प्रचार न कर सकें। उन्होंने झारखंड में कल्याणकारी योजनाओं की गंगा बहाई। सबके लिए काम किया। चार साल में जम कर काम हुआ। बीजेपी के मन में शोषित-वंचित और गरीब नहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि चार साल पहले आपके जनादेश…
रांची। भाकपा माले रांची लोकसभा से इंडी गठबंधन की उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के पक्ष में सिल्ली और राहे के सभी जगहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित करेगा। पार्टी की ओर से कल से इन सभाओं का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय मंगलवार को पार्टी राज्य सचिव मनोज भक्त के नेतृत्व में आयोजित बैठक में लिया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता, महिला कामगार, अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। इस दौरान प्रसार-नुक्कड़ सभा एवं इंडी गठबंधन का संयुक्त न्याय मार्च होना है। निर्णय लिया गया कि सिल्ली और राहे के सभी जगहों पर सिल्ली विधानसभा के साथियों के साथ नुक्कड़ सभा होगी। रांची, हटिया,…
रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी के अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय के पत्र में इसका खुलासा हुआ है। डीजीपी के आदेश पर जिलों के एसपी को एक पत्र भी भेजा गया है। पत्र के अनुसार चतुर्थ चरण से पंचम चरण के मतदान के लिए प्रतिनियुक्त किये गये पुलिसकर्मियों के गमनागमन के संबंध में काफी शिकायतें मिल रही है। विशेषकर सीआइडी, विशेष शाखा, एसआइबी, एसीबी एवं आइटीएस से प्रतिनियुक्त किये गये पुलिसकर्मी बिना किसी नोडल पदाधिकारी से संपर्क किये अपने नये प्रतिनियुक्त किये गये स्थल में न जाकर स्वेच्छापूर्वक अपने कर्तव्य से…
रांची। राजधानी रांची के स्टेशन रोड स्थित बीएनआर होटल के नजदीक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इस मामले की जानकारी रांची पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक का शव बरामद कर लिया। युवक के पॉकेट से एक आधार कार्ड मिला है जिस पर चंद्रकांत बी तलवार नाम लिखा हुआ है। मृतक युवक कर्नाटक का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
बोकारो। जिले के सेक्टर-2सी के दुर्गा पूजा मैदान में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं कि मोदी 400 सीटें लाकर संविधान को बदल देंगे जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि संविधान के कारण ही वे सांसद और प्रधानमंत्री बने हैं। संविधान से छेड़छाड़ कांग्रेस पार्टी करती है। मरांडी ने कहा कि भाजपा के रहते संविधान कभी नहीं बदल सकता है। संविधान को कांग्रेस पार्टी ने बदला है। इमरजेंसी लगाकर…
-टुंडी में एनडीए की जनसभा में चंद्र प्रकाश चौधरी को विजयी बनाने का किया आह्वान धनबाद। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि ‘अबकी बार 400 पार’ हमारा लक्ष्य और संकल्प है। हमारे इस लक्ष्य से विपक्ष परेशान है। विपक्षी गठबंधन का सिर्फ नाम बदला है चरित्र नहीं। जब भी 400 पार की बात होती है तो जेएमएम-कांग्रेस के पसीने छूट जाते हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए झारखंड की जनता अपने प्यार, आशीर्वाद, साथ और सहयोग से 13 फूल और एक फल को दिल्ली भेजने का काम करेगी। वे मंगलवार को टुंडी उच्च विद्यालय…
विशेष -राजमहल के दरवाजे पर लोबिन का ‘लॉक’ -त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार को मिली थोड़ी राहत झारखंड की राजमहल संसदीय सीट पर 1 जून को होनेवाला चुनाव बेहद रोमांचक होने जा रहा है। निवर्तमान सांसद विजय कुमार हांसदा और भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की लड़ाई को झामुमो के बागी लोबिन हेंब्रम ने ऐसा त्रिकोण बना दिया है कि झामुमो के इस मजबूत किले में भी दरार दिखने लगी है। झामुमो द्वारा लोबिन हेंब्रम को पार्टी से निकाले जाने के बावजूद राजमहल में विजय हांसदा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। झामुमो के इन दो कद्दावर…
रांची। शहर के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में बीएनआर होटल के समीप मंगलवार को एक युवक का शव मिला। युवक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड में उसका नाम चंद्रकांत बी तलवार लिखा है और वह कर्नाटक का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी है।
पटना (बिहार)। बिहार के मोतिहारी में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा किकांग्रेस ने देश को बर्बाद किया और जंगलराज वालों ने बिहार को अपराध का फैक्ट्री बनायी। कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया। इससे पहले पीएम ने पूर्वी चंपारण की धरती को नमन किया। लोगों का उत्साह देखते हुए उन्होंने कहा कि आपका उत्साह ही बता रहा है कि 4 जून को क्या रिजल्ट आने वाला है। पार्टी उम्मीदवार राधामोहन सिंह के पक्ष में संबोधन के दौरान पीएम…
देश-दुनिया के इतिहास में 22 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित कालिंजर दुर्ग से है। कालिंजर का यह किला समुद्र की सतह से 1230 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इतिहासकारों का मानना है कि शेरशाह सूरी ने बीर सिंह बुंदेला को पकड़ने के लिए वर्ष 1544 में इस किले पर घेरा डाला था। तब इस किले पर कालिंजर के राजा कीरत सिंह रहते थे। उन्होंने बुंदेला को सौंपने से इनकार कर दिया था। शेरशाह ने किले को घेर कर सुरंगें और ऊंची मीनारें बनवाना…