रांची। रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनतंत्र मोर्चा के उम्मीदवार धर्मेंद्र तिवारी ने मंगलवार को कहा कि अगर रांची की जनता ने उनपर भरोसा जताया तो वह नौजवानों को हुनरमंद बनाने का काम करेंगे। यहां कई क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान श्री तिवारी ने कहा कि नौजवानों को सशक्त बनाने की जरूरत है। चाहे लड़कियां हों या फिर लड़के, इन सभी को हुनरमंद बनाना बेहद जरूरी है। ये जब तक हुनरमंद नहीं होंगे, देश सुखी नहीं हो सकेगा। देश को बेहतरीन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नौजवानों को हुनरमंद बनाना वक्त की मांग है। श्री तिवारी ने कहा कि सोसाइटी में…
Author: admin
रांची। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। दोनों की गिरफ्तारी 5 मई को हुई थी। रांची पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट से अनुमति के बाद एजेंसी दोनों से 14 दिनों तक पूछताछ कर चुकी है। इस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर से इडी ने 35.23 करोड़ रुपये नगद बरामद किये थे। वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह…
रांची। भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा मंगलवार को प्रत्याशी संजय सेठ को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कांके रोड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व भाजपा नेता सह वरिष्ठ समाजसेवी शंकर दुबे ने किया। जनसंपर्क अभियान की शुरूआत भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा के द्वारा की गयी। अभियान के दौरान राजीव रंजन मिश्रा ने जनता से संजय सेठ को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। साथ ही पीएम मोदी के द्वारा किये गये कार्यों की लोगों को जानकारी दी। जनसंपर्क अभियान के नेतृत्वकर्ता शंकर दुबे ने जनता को अब की बार 400 पार को…
रांची। निर्दलीय विधायक सरयू राय धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढ़ुल्लू महतो के खिलाफ लगातार आक्रामक हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि दुखद आश्चर्य कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल का उद्धरण देने पर विधायक राज सिन्हा को प्रदेश भाजपा ने कार्रवाई का नोटिस दिया है जबकि भाजपा के चाल, चरित्र, चेहरा पर अपराध और जमीन कब्जा का बदनुमा दाग लगाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में खड़ी हो गयी है। सरयू राय ने ढ़ुल्लू महतो का प्रचार करने बोकारो पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी गारंटी मांगी है। उन्होंने…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित होने के लिए मंगलवार को समन जारी किया है। लोकसभा चुनाव की वजह से मामले की अगली सुनवाई 11 जून को होगी। राहुल गांधी की ओर से पूर्व में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक बार फिर राहुल गांधी…
कानपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत छह जनपदों में मेघगर्जना,आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। यह जानकारी मंगलवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कानपुर नगर व कानपुर देहात उन्नाव, प्रदेश की राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ वर्षा के आसार है। उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात हवाएं चली…
कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में कमरे के अन्दर एक युवती का शव पाया गया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि मूलतः कानपुर देहात जनपद के बरौर निवासी आरूषि सचान (23) शहर के गुजैनी क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहती थी। रावतपुर के मोती महल में प्राइवेट काम करती थी। मंगलवार को मकान मालिक ने सूचना दिया कि उसके कमरे से दुर्गंध आ रही है। उसे आशंका है…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को लगातार हुई बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी से हल्की राहत मिली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 5.1 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.4 डिग्री सेल्सियस है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण…
कोर्ट में सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने दलील दी नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सर्वोच्च न्यायालय से मंगलवार को झटका लगा है। जमीन घोटाले में आरोपी हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। उनकी अंतरिम जमानत पर अदालत कल (22 मई) फिर विचार करेगी। क्या है मामला • यह 8.86 एकड़ जमीन का मसला है। जो आदिवासी भूमि है। छोटानागपुर टीनेंसी एक्ट के तहत इसे ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। • 12 प्लॉट हैं, 1976 से 1986 के बीच गैर आदिवासियों के नाम की रजिस्टर में एंट्री हुई है।…
भागलपुर। जिले के जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय खरबा में मंगलवार को डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया के तहत बाल संसद का गठन मतदान के द्वारा किया गया। चुने हुए बाल सांसदों को प्रधानाचार्य शीला कुमारी के द्वारा शपथ दिलाया गया। साथ ही नव-निर्वाचित मंत्रियों को अपने अपने कर्तव्यों के बारे में समझाया गया। इस अवसर पर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया के जिला लीड शंभू कुमार सिंह ने कहा कि रैकिट के सहयोग से हाइजीन एजुकेशन कार्यक्रम विद्यालयों में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल्यावस्था से ही बच्चों में स्वच्छता के महत्व को…
कोबे। चीनी एथलीटों ने सोमवार को यहां पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। महिलाओं की 100 मीटर टी36 फ़ाइनल में, चीन की शि यितिंग ने 13.35 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस स्पर्धा में लगातार चौथी बार विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता। चीन ने पुरुषों की 400 मीटर टी54 में पदक जीते, हू यांग ने 44.98 में चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता, उसके बाद उनके हमवतन दाई यानकियांग और झांग यिंग ने स्वर्ण पदक जीता। ज़ोउ लिजुआन ने 9.11 मीटर के चैंपियनशिप रिकॉर्ड थ्रो के साथ…