रांची। मंगलवार को झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झामुमो के कद्दावर नेता, झारखंड आंदोलनकारी, जामा से विधायक रहे स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर नामकुम के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक में उनकी आदमकद प्रतिमा पर मुख्य अतिथि और पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि 21 मई को दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि है। पूरे झारखंड में उन्हें याद किया जा रहा है। झामुमो के तमाम कार्यकर्ताओं में दुर्गा सोरेन…
Author: admin
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग संविधान बचाने की बात कहकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। दरअसल, संविधान का सर्वाधिक बार अपमान इसी इंडी गठबंधन के लोगों ने किया है। प्रतुल शाह देव मंगलवार को मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। प्रतुल ने कहा कि संविधान का पहला संशोधन 1951 में जवाहरलाल नेहरू ने किया था जब वह अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री थे। अभिव्यक्ति की आजादी पर कई पाबंदियां लगाई थी। प्रतुल ने कहा कि 1975 में जब राजनारायण मामले में इंदिरा गांधी मुकदमा हार गई तो…
रांची। झारखंड सरकार को केंद्र से एक बार फिर झटका लगा है। पिछले साल की तुलना में इस साल झारखंड को केंद्र से जीएसटी कंपनसेशन के रूप में सिर्फ 165.63 करोड़ रुपये ही मिले हैं, जबकि 2023 में झारखंड सरकार को जीएसटी 2064.63 करोड़ रुपये मिले थे। इस हिसाब से पिछले साल की तुलना में झारखंड सरकार को लगभग 1900 करोड़ रुपये कम मिले। वैट से मिलने वाले राजस्व वसूली में भी पीछे झारखंड सरकार वैट से मिलने वाले राजस्व वसूली में भी पीछे रही। झारखंड सरकार ने वैट से 8700 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा था, जिसके…
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने भाजपा पर कसा तंज भाजपा रामवादी नहीं, रावणवादी पार्टी, चंदा दो और धंधा लो का है कारोबार: कांग्रेस रांची। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि चुनाव आते ही भाजपा में धर्म को धंधा बनाने का सब प्रबंध हो जाता है। सत्ता की खुरचन चाटने के लिए भाजपा में कई नेवलों के भी सांपों से संबंध अच्छे हो जाते हैं। भाजपा रामवादी नहीं, रावणवादी है। कृष्णवादी नहीं, कंसवादी है। अब तक जो चुनाव हुए हैं, उसमें भाजपा कहीं…
चतरा। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को भाजपा की जिलास्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने की। इस दौरान हार-जीत की समीक्षा की गई। बैठक में अब तक के मतदान के रूझान के बाद कार्यकर्ता जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। बैठक में सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मिलने वाले वोटों की समीक्षा की गई। सभी मंडल अध्यक्षों से फीडबैक लिया गया। कहां पार्टी मजबूत रही और कहां स्थिति कमजोर दिखी इस पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों से एक लाख से अधिक मतों…
रांची। रांची सहित राज्य के विभिन्न सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों और संस्थानों में अध्ययनरत 35 हजार से अधिक पोस्ट मैट्रिक छात्र-छात्राएं इस वर्ष की छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। क्योंकि स्कूल प्रबंधन ने अब तक ई-पोर्टल में अपना अप्रूवल दर्ज नहीं कराया है। इसके पीछे का कारण सरकारी स्कूल एवं आवासीय विद्यालयों के शिक्षक और अन्य कर्मियों के चुनाव डयूटी में जाना बताया जा रहा है। हालांकि स्कूल के प्राचार्य चाहें, तो उसे अपलोड करा सकते हैं। मगर चुनाव ड्यूटी का बहाना बनाया जा रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को इस वर्ष मिलने वाली छात्रवृत्ति से हाथ धोना पड़…
रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हेहल अंचल पुल के पास मंगलवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने आइटीसी के कलेक्शन एजेंट से ढाई लाख रुपये की छिनतई की है। जानकारी के अनुसार, कलेक्शन एजेंट कुंदन कुमार दुकान से पैसा कलेक्शन करके लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी उससे रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गया। पीड़िता कुंदन कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह आइटीसी में एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। सुबह-सुबह वह दुकान से पैसे कलेक्शन करके जा रहा था। इसी दौरान हेहल अंचल पुल के पास बाइक पर सवार होकर आये एक…
रांची। रांची में सक्रिय 84 अपराधियों, भू माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला बदर करने और थाना में हाजिरी लगाने की कार्रवाई की जायेगी। एसएसपी चंदन सिन्हा ने इससे संबंधित प्रस्ताव रांची डीसी को भेजा है। इसमें 51 अपराधियों, भू माफिया और असामाजिक तत्वों को जिला बदर करने, जबकि 33 को हर दिन थाना में हाजिरी लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। 51 को जिला बदर करने का भेजा गया प्रस्ताव रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने जिन 51 अपराधियों, भू माफिया और असामाजिक तत्वों को जिला बदर करने का प्रस्ताव डीसी को भेजा है, उसमें सोनू अंसारी, संदीप थापा,…
जमशेदपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज वह नरेंद्र मोदी से लोहा लेने के लिए बाहर हैं। उन्होंने कहा कि तानाशाह का राज है। इस हुकूमत को उखाड़ फेंकना है। भाजपा और नरेंद्र मोदी का मिशन है कि विपक्ष को खत्म करो। सबको जेल में डालो, लेकिन नरेंद्र मोदी को मालूम नहीं है कि अगर जिंदगी भर भी सबको जेल में डालेंगे तो भी देश नहीं झुकेगा। वह मंगलवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा को…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों राधामोहन सिंह और जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पक्ष में मंगलवार को चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए आईएनडीआई गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। महाराजगंज में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का पता है यह गठबंधन। इनके नेताओं में तीन बातें एक जैसी हैं। कम्युनल, जातिवाद और परिवारवाद। गठबंधन में 20 लाख करोड़ के घोटालेबाज एक साथ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गारंटी देते हुए कहा कि आपके लिए दिन-रात मेहनत करुंगा। पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। मुझे आपके और आपके बच्चों के भविष्य के लिए विकसित…
जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा गठबंधन दल को यहां की जनता यहां से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के सारे नेताओं को जेल भेज रही है क्योंकि वह डरी हुई है। सत्ता के नशे में चूर प्रधानमंत्री मोदी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और इसका जवाब झारखंड की जनता जरूर देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जिस तरह से काम किया है, उससे डर कर ही भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि आज यहां जितने उद्योग हैं और जितना जीएसटी…