नई दिल्ली/वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्राजील की संसद में बोलसोनारो समर्थकों के बवाल पर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा है ब्रासीलिया में सरकारी संस्थानों खिलाफ दंगे और तोड़फोड़ की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। सभी को लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान करना चाहिए। भारत का पूरा समर्थन ब्राजील के अधिकारियों को है। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिक्रिया दी है-ब्राजील में धुर दक्षिणपंथी पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों द्वारा देश की कांग्रेस, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट पर हमला करने के बाद स्थिति अपमानजनक है। अमेरिकी…
Author: admin
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के दूसरे सबसे बड़े नेता अमित शाह का झारखंड दौरा संपन्न हो गया। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा के ‘मिशन 2024’ और ‘चार सौ प्लस’ अभियान का आगाज बताया जा रहा है, लेकिन कई मायनों में अमित शाह की यह यात्रा जहां उन कारणों की जमीनी हकीकत समझना था, जिनके कारण भाजपा 2019 में पहले सिंहभूम संसदीय सीट और बाद में कोल्हान की सभी विधानसभा सीटें हार गयी थी, वहीं कोल्हान की जनता की आवाज के अनुरूप पार्टी को काम करने का मंत्र देने के लिए थी। अमित शाह इन दोनों मकसदों में…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झामुमो ने दावा किया है कि वह झारखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले नयी नियोजन नीति राज्य सरकार ले आएगी। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा युवाओं के लिए नियोजन नीति अहम मसला है। उम्मीद है कि बजट सत्र से पहले नयी नियोजन नीति तैयार हो जायेगी। इसके अलावे सुप्रियो ने गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया। आरोप लगाते कहा कि 7 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में गृह मंत्री ने चाईबासा में जो कहा, वह निंदनीय है। राष्ट्रपति अनुकंपा पर नहीं…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। 1857 की क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड के वीर अमर शहीद टिकैत उमरांव सिंह और वीर शहीद शेख भिखारी की 164वीं शहादत दिवस पर झामुमो नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता और राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय, राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चुटुपालु स्थित शहीद स्थल पहुंचे और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति के द्वारा किया गया। विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड के तमाम शहीदों को हेमंत सोरेन…
रांची। राजधानी के बुंडू थाना क्षेत्र डामारी गांव में शुक्रवार को अशोक महतो ने अपनी पत्नी सुनीता देवी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी पति को रांची पुलिस ने आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. इस मामले में आरोपी अशोक महतो के पिता का कहना है कि अशोक कुमार कुछ दिनों पहले मानसिक रूप से बीमार था. उसका रिनपास में इलाज भी हुआ है. क्या है पूरा मामला बता दें कि सुनीता देवी शुक्रवार को रात में एक भोज कार्यक्रम…
रांची। राजी पड़हा सरना पार्थना सभा ने झारखंड की राजधानी में रविवार को विराट सरना पार्थना सभा सह सम्मेलन हुआ। इसमें रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों और नेपाल से भी सरना आदिवासी शामिल हुए। सम्मेलन में सरना धर्म कोड की मांग जोरदार ढंग से उठी। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश मे निवास करने वाले 12 करोड़ आदिवासियों को अपना धर्म कोड मिलना चाहिए। यह हमारे अस्तित्व से जुड़ी मांग है। पारसनाथ आदिवासियों का है सम्मेलन में पारसनाथ पर दावेदारी की भी बात उठी। वक्ताओं ने कहा कि पारसनाथ जैनियों का नहीं हैं, आदिवासियों का है, हमारा…
रांची। झारखंड में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इसे देखते रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने रविवार को जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से पांचवीं कक्षा तक के शैक्षणिक कार्यों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। अब 16 जनवरी से ही सामान्य रूप से कक्षाएं संचालित की जायेंगी। इस अवधि में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर सभी अभिलेख अद्यतन करेंगे। साथ ही ऑनलाइन डाटा एंट्री करेंगे। गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा के आलोक में सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक) सहित विद्यालय में पोषक क्षेत्र के बच्चों को इस अवधि में…
रांची। सोमवार और मंगलवार को भी झारखंड में न्यायिक कार्य बाधित रहेगा. झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने यह निर्णय लिया है. रविवार को स्टेट बार काउंसिल की बैठक में यह तय किया गया है कि मंगलवार तक राज्यभर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे. चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के द्वारा जो लिए गए निर्णय हैं उसे टाइम फ्रेम में पूरा करने और अधिवक्ताओं की मांग को भी इंक्लूड करते हुए झारखंड बार काउंसिल को अवगत कराया जाये. इसीलिए राज्य सरकार को 2 दिन का समय दिया गया है. मंगलवार की शाम बार काउंसिल मीटिंग कर…
राजौरी। सेना ने रविवार को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दो घुसपैठियों को मार गिराया। राजौरी जिले के डांगरी हमले के बाद पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाये गए तलाशी अभियान के बीच सीमा पर चौकस जवानों ने घुसपैठ विफल कर दी। सेना के जवानों को घुसपैठियों के शव के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पुंछ जिले के उप जिला मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बालाकोट सेक्टर में शनिवार देर शाम सेना ने एलओसी को पार करने…
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था है और ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था देश के लोगों के योगदान से लगातार मजबूत हो रही है। बिरला रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के कोटा में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहीं। बिरला ने वित्त मंत्री को देश के नौजवानों, महिलाओं, किसानों और पशुपालकों को आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ पी के मिश्रा ने रविवार को जोशीमठ में भवन क्षति और भूमि धंसने की उच्च स्तरीय समीक्षा की। केंद्रीय एजेंसियां, विशेषज्ञ छोटी, मध्यम और लंबी अवधि की योजनाएं तैयार करने में उत्तराखंड सरकार की मदद कर रहे हैं। कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य, उत्तराखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी, जोशीमठ के डीएम और अधिकारी, उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी और आईआईटी रुड़की, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के विशेषज्ञ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा…